शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘जब पापा को मार डाला, तो तुम क्या हो…’, जयपुर की आयुषी शर्मा ने मां से पहले पिता का भी किया था कत्ल? मामा ने सुनाई पूरी कहानी​ | दिल्ली, UP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज MP, राजस्थान समेत इन राज्यों का मौसम​ | सुपौल में हैवानियत… 7 साल की बच्ची को सरेआम कुदाल से काट डाला, गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर फूंका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रिजल्ट के लिए उत्साहित थी NEET छात्रा, मां ने खोला कमरा… फंदे पर लटकी मिली लाश​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा ने नीट परीक्षा दी थी. परीक्षा रद्द होने की वजह से वह अवसाद में चल रही थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मूल रूप से बिहार के पटना निवासी रंजीत यादव रेलवे […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा ने नीट परीक्षा दी थी. परीक्षा रद्द होने की वजह से वह अवसाद में चल रही थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मूल रूप से बिहार के पटना निवासी रंजीत यादव रेलवे में टीटी के पद पर तैनात हैं. वह अपने परिवार के साथ रेलवे कॉलोनी, ऐशबाग में रहते हैं.

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शिवानी यादव ने 12वीं पास की थी. इसके बाद उसने नीट की परीक्षा दी थी. उसका पेपर काफी अच्छा हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द होने की वजह से वह अवसाद में चल रही थी.

दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती मिली

बुधवार सुबह शिवानी अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली. सुबह उसकी मां कमरे में बुलाने पहुंचीं. उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इस पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई. आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग पहुंचे. दरवाजा खोला गया तो शिवानी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली.

बाजारखाला इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि शिवानी ने इंटरमीडिएट के बाद नीट के लिए आवेदन किया था. उसकी परीक्षा 21 जून को होनी थी. मंगलवार देर रात उसने अपने कमरे में यह कदम उठा लिया. रात करीब तीन बजे मां बीना ने बेटी को देखा. परिजन उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बिहार का परिवार, पिता रेलवे में टीटी

शिवानी मूल रूप से पटना, बिहार की रहने वाली थी. उसके पिता रंजीत कुमार रेलवे में टीटी हैं और चारबाग स्टेशन पर तैनात हैं.

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद शिवानी के पिता के सहयोगियों ने बताया कि शिवानी ने हाल ही में हुई नीट परीक्षा में भाग लिया था. उसका पेपर अच्छा हुआ था, जिससे वह काफी उत्साहित थी. अचानक परीक्षा रद्द होने से वह अवसाद में थी. वहीं, परिजनों ने भी दबी जुबान में पढ़ाई के दबाव को इस घटना की एक वजह बताया, लेकिन इसके अलावा वे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY