रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चॉकलेट शेक जाएंगे भूल! प्रोटीन, गर्माहट से भरपूर बेसन सुड़का सर्दियों में जरूर बनाएं-रेसिपी​ | न तो OTP बताई ना ऑनलाइन खरीदारी की, फिर भी खाते से निकल गए 1.5 लाख; किडनी के ऑपरेशन के लिए जोड़ी थी रकम​ | IPS Alok Singh UPPSC Appointment: DG पीएसी आलोक सिंह ने लिया VRS, UP लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चमकदार, ज्यादा फ्रेश…केमिकल वाले मशरूम की इन तरीकों से करें पहचान​

मशरूम में कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. भारतीय बाजारों में भी अब इसकी काफी मांग है और लोग मशरूम की खेती भी करने लगे हैं. हालांकि हमारे यहां सबसे ज्यादा बटन मशरूम खाया जाता है. अब मशरूम में भी अब केमिकल आने लगा है, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों की वजह […]

मशरूम में कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. भारतीय बाजारों में भी अब इसकी काफी मांग है और लोग मशरूम की खेती भी करने लगे हैं. हालांकि हमारे यहां सबसे ज्यादा बटन मशरूम खाया जाता है. अब मशरूम में भी अब केमिकल आने लगा है, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों की वजह बन सकता है. वैसे तो मशरूम में केमिकल का पता बिल्कुल सटीक तरीके से लैब टेस्टिंग से ही लगाया जा सकता है, लेकिन बाजार से इसे खरीदते वक्त आप कुछ सावधानियां बरत सकते हैं.

बाजार से हम जब भी मशरूम या कोई भी सब्जी खरीदते हैं तो ज्यादातर देखते हैं कि ये बिल्कुल फ्रेश दिख रही हो, लेकिन कई बार हम यहीं पर धोखा खा जाते हैं. तो चलिए देख लेते हैं कि मशरूम को खरीदते वक्त इसके रंग से लेकर स्मेल तक…हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

मशरूम में केमिकल

दरअसल बाजार में बिक रहे मशरूम को ज्यादा चमकदार और साफ, फ्रेश दिखाने के लिए केमिकल से इसे धोया जाता है. इसके लिए फॉर्मेलिन या पोटेशियम मेटाबाइसल्फाइट आदि का इस्तेमाल किया जाता है.

मशरूम के रंग को देखें

बाजार से जब भी मशरूम खरीदें तो उसके रंग को जरूर देखें. अगर ये बिल्कुल सफेद है और इसपर किसी भी तरह का धब्बा नहीं दिख रहा है. इसी के साथ मशरूम बहुत चमकदार नजर आ रहा है तो हो सकता है कि इसे केमिकल से धोया गया हो. अगर मशरूम पर हल्के धूसर रंग के होते हैं और इस पर भूरे धब्बे जैसे हैं तो ये केमिकल से नहीं धोए गए हैं, क्योंकि प्राकृतिक रूप से जब मशरूम उगते हैं तो इसमें थोड़े बहुत दाग होते ही हैं.

मशरूम को सूंघकर चेक करें

जब आप मशरूम को स्मेल करते हैं तो इसमें मिट्टी जैसी महक आती है. अगर इसके अलावा आपको अजीब सी या तीखी गंध, खट्टी स्मेल आ रही हो तो हो सकता है कि इसमें केमिकल हो. इसके अलावा अगर मशरूम में चिपचिपापन या फिर सड़न जैसी महक आ रही हो तो भी इसे न खरीदें, क्योंकि ये लंबे समय से स्टोर किया गया हो सकता है.

मशरूम को धोनेकाटने के टिप्स

सबसे पहले सारे मशरूम को पैकेट से निकालकर इसमें से खराब मशरूम अलग कर लें. बाकी को मशरूम को एक बड़े बाउल में लें और साफ कपड़े या हाथों से इसकी मिट्टी हटा दें. नीचे का सिरा काटकर अलग कर दें. अब सारे मशरूम को बहते हुए पानी में धोएं. किचन टॉवल पर निकालकर पानी को सूख जानें दें. इसके बाद आप चाहे तो इसे स्टोर कर सकते हैं या फिर काटकर बना लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY