रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दहेज में Thar मांगी तो… दुल्हन के परिवार ने हाथ में थमाई खिलौना कार, रिश्ता भी तोड़ा​ | Meerut Thar Car Demand: मेरठ में दहेज में मांगी थार, लड़की वालों ने थमाई ‘खिलौना कार’, फिर जो हुआ..​ | Weekend Ka Vaar में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, Salman Khan ने ScoutOP के रवैये पर जताया गुस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली का रेखा हत्याकांड: 24 घंटे में सुलझी मर्डर मिस्ट्री, हरियाणवी आर्टिस्ट और ड्राइवर पति गिरफ्तार​

Delhi Crime News: दिल्ली के रोहिणी में 44 वर्षीय महिला रेखा की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. बेगमपुर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने इस सनसनीखेज वारदात के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित और उसकी […]

Delhi Crime News: दिल्ली के रोहिणी में 44 वर्षीय महिला रेखा की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. बेगमपुर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने इस सनसनीखेज वारदात के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित और उसकी पत्नी सुमन के रूप में हुई है, जिनमें सुमन हरियाणवी कलाकार है. जबकि अमित सोनीपत में निजी ड्राइवर के तौर पर काम करता है.

पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर को बेगमपुर थाना पुलिस को एक PCR कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने अपनी मां रेखा की हत्या किए जाने की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल राजीव नगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में रेखा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

BNS की धारा 103 के तहत दर्ज हुई FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद क्राइम टीम और रोहिणी FSL की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए.

तकनीकी सर्विलांस से दबोचे गए पतिपत्नी, आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह

मामले के खुलासे के लिए बेगमपुर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी पतिपत्नी अमित और सुमन को दबोच लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे परिवार से जुड़ा पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य वजह थी. आरोपी अमित हरियाणा के सोनीपत में एक निजी व्यक्ति के यहां ड्राइवर की नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी सुमन हरियाणवी कलाकार है. फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY