: बाजार में मिलने वाले चिप्स, बिस्किट, नमकीन और अन्य पैकेज्ड फूड खरीदते समय अब ग्राहकों को उनकी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी पैकेट के सामने ही दिखाई देगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण को खाद्य उत्पादों पर फ्रंटऑफपैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अधिक फैट, शुगर और नमक वाले उत्पादों पर अलगअलग चेतावनी लेबल लगाना होगा। इस व्यवस्था का मकसद लोगों को खानेपीने की चीजों में मौजूद हानिकारक पोषक तत्वों के बारे में आसानी से जानकारी देना है, ताकि वे खरीदारी करते समय सोचसमझकर फैसला ले सकें।

की जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने ‘3एस एंड अवर हेल्थ सोसाइटी’ की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फैट, शुगर और सॉल्ट की अधिक मात्रा होने पर हर पोषक तत्व के लिए अलग चेतावनी प्रतीक दिखाना होगा।
क्या है फ्रंटऑफपैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग?
फ्रंटऑफपैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग यानी FOPNL एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें किसी खाद्य उत्पाद के पैकेट के सामने ही उसकी पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है। आमतौर पर ग्राहक पैकेट के पीछे लिखी पोषण संबंधी जानकारी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। ऐसे में सामने की तरफ चेतावनी लेबल होने से उन्हें तुरंत पता चल सकेगा कि किसी उत्पाद में फैट, शुगर या नमक की मात्रा ज्यादा है या नहीं। इससे ग्राहक केवल विज्ञापन या पैकेट पर लिखे दावों के आधार पर नहीं, बल्कि पोषण संबंधी जानकारी देखकर भी खरीदारी कर सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए कौनकौन से निर्देश?
ने चेतावनी लेबल को लेकर कुछ अहम बातें स्पष्ट की हैं। इनके तहत खाद्य कंपनियों को पैकेट के सामने वाले हिस्से पर अलगअलग चेतावनी दिखानी होगी।
1. फैट, शुगर और सॉल्ट के लिए अलग लेबल
अगर किसी उत्पाद में फैट, शुगर या नमक की मात्रा तय सीमा से अधिक है, तो उसके लिए अलगअलग चेतावनी प्रतीक लगाना होगा। तीनों के लिए एक ही संयुक्त प्रतीक इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
2. लाल हेक्सागोन में लिखी होगी चेतावनी
प्रत्येक चेतावनी के लिए षट्कोण आकार का लेबल होगा। इसमें संबंधित पोषक तत्व की जानकारी चित्र के साथ स्पष्ट शब्दों में लिखी जाएगी। जैसे
HIGH FAT
HIGH SUGAR
HIGH SALT
3. लेबल का आकार भी होगा तय
कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, प्रत्येक हेक्सागोनल चेतावनी का आकार पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के करीब 4 से 5 प्रतिशत के अनुपात में होना चाहिए। इससे चेतावनी पैकेट पर आसानी से दिखाई देगी।
4. फॉन्ट ऐसा हो, जिसे आसानी से पढ़ सकें ग्राहक
FSSAI को चेतावनी के अंदर लिखे शब्दों के फॉन्ट का आकार भी तय करना होगा। यह इतना स्पष्ट और बड़ा होना चाहिए कि सामान्य खरीदारी के दौरान ग्राहक इसे आसानी से पढ़ सकें।
टोटल शुगर और सैचुरेटेड फैट को लेकर क्या कहा कोर्ट ने?
सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी जारी करने के लिए पोषण संबंधी मानकों पर भी विशेष ध्यान दिया है। कोर्ट ने FSSAI को निर्देश दिया कि चीनी की मात्रा तय करने के लिए केवल एडेड शुगर के बजाय टोटल शुगर को आधार बनाया जाए। इसी तरह फैट के मामले में सैचुरेटेड फैट को ध्यान में रखा जाए। पीठ ने यह भी कहा कि चेतावनी के लिए तय की जाने वाली सीमा वैज्ञानिक तथ्यों और स्वास्थ्य संबंधी साक्ष्यों पर आधारित होनी चाहिए। कोर्ट के मुताबिक, अगर यह सीमा बहुत कम रखी गई तो बड़ी संख्या में खाद्य उत्पादों पर चेतावनी लगने लगेगी। इससे धीरेधीरे लोग इन चेतावनियों को नजरअंदाज करने लगेंगे। इसे ‘लेबल फैटीग’ कहा जाता है। वहीं, सीमा बहुत ज्यादा रखने पर ऐसे उत्पाद भी चेतावनी से बच सकते हैं, जिनमें हानिकारक तत्वों की मात्रा अधिक है।
FSSAI ने पहले क्या प्रस्ताव दिया था?
इस मामले में FSSAI की ओर से पहले दो चरणों में चेतावनी लेबल लागू करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके तहत शुरुआती चरण में उन उत्पादों पर लेबल लगाने की बात थी, जिनमें दो या उससे अधिक पोषक तत्वों की मात्रा तय सीमा से ज्यादा हो। बाद के चरण में केवल एक पोषक तत्व की अधिकता वाले उत्पादों को इसमें शामिल किया जाना था।
ये भी पढ़ें:
हालांकि, याचिकाकर्ता ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे अवैज्ञानिक बताया था।
इसके बाद FSSAI ने एक नया प्रस्ताव रखा, जिसमें किसी एक पोषक तत्व की निर्धारित सीमा पार होने पर भी लाल हेक्सागोनल चेतावनी लगाने की बात कही गई। यह प्रस्ताव मोटे तौर पर कनाडा के मॉडल पर आधारित है। इसके लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की 2024 की डाइटरी गाइडलाइंस को भी आधार बनाया गया।
ये भी पढ़ें:
नॉनकैलोरिक स्वीटनर वाले उत्पादों पर भी चेतावनी
FSSAI ने नॉनकैलोरिक स्वीटनर यानी ऐसे कृत्रिम या गैरकैलोरी मीठे पदार्थों से बने उत्पादों के लिए भी अलग चेतावनी का प्रस्ताव दिया है। ऐसे उत्पादों के पैकेट पर ‘CONTAINS NONCALORIC SWEETENER’ लिखने की बात कही गई है। इसके अलावा, प्रस्ताव में अधिसूचना जारी होने के बाद कंपनियों को नियमों के स्वैच्छिक अनुपालन के लिए 365 दिनों का समय देने की बात भी शामिल है।
ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
इस व्यवस्था के लागू होने से पैकेज्ड फूड खरीदने वाले लोगों को उत्पाद की पोषण संबंधी गुणवत्ता समझने में आसानी होगी। खासतौर पर बच्चों के लिए चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट और अन्य पैकेज्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय मातापिता को यह जानने में मदद मिलेगी कि उनमें फैट, शुगर और नमक की मात्रा कितनी अधिक है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उद्देश्य खाद्य उत्पादों की जानकारी को ज्यादा पारदर्शी बनाना और लोगों को बेहतर खानपान के प्रति जागरूक करना है।
ये भी पढ़ें: