रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
खगड़िया ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, हुआ गिरफ्तार, दिल्ली-नेपाल तक फैले थे अपराध के तार​ | Taliban Ban Women Name: महिलाओं की पहचान मिटा रहा तालिबान? पढ़ाई के बाद अब नाम छीनने की तैयारी; नाम की जगह कहना होगा गाय, बकरी या बीबी​ | Diljit Dosanjh का Bengaluru Concert आज, बम की धमकी के बीच सिंगर ने शेयर की पोस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

SIP में ऐतिहासिक उछाल! 6 साल में 3.5 गुना बढ़कर ₹3.5 लाख करोड़ पर पहुंचा म्यूचुअल फंड​

पिछले छह सालों में सालाना SIP 3.5 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 3.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है. अगस्त 2026 में मासिक योगदान 32,297 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया. म्यूचुअल फंड में रिटेल निवेशकों की भागीदारी के लिए SIP एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरे हैं. वित्त वर्ष 2022 […]

पिछले छह सालों में सालाना SIP 3.5 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 3.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है. अगस्त 2026 में मासिक योगदान 32,297 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया. म्यूचुअल फंड में रिटेल निवेशकों की भागीदारी के लिए SIP एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरे हैं. वित्त वर्ष 2022 में 2.7 करोड़ से बढ़कर, वित्त वर्ष 2026 में नए SIP रजिस्ट्रेशन 7.2 करोड़ हो गए हैं. यह खुदरा निवेशकों की मजबूती और अनुशासित, लॉन्गटर्म निवेश के प्रति उनकी निरंतर प्राथमिकता को दर्शाता है.

ICRA और एसोचैम की कैपिटल मार्केट रिपोर्ट में बताया गया है कि खुदरा निवेश के व्यवहार में एक बड़ा बदलाव आया है, जो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की बढ़ती लोकप्रियता से स्पष्ट है. म्यूचुअल फंड को बढ़ावा देने वाले जागरूकता अभियानों के कारण SIP पंजीकरण में भारी उछाल आया है. यह दर्शाता है कि खुदरा निवेशक अब एक मजबूत, अनुशासित और जागरूक दृष्टिकोण अपना रहे हैं.

SIP अकाउंट्स में जबरदस्त इजाफा

इस अवधि के दौरान SIP अकाउंट्स की कुल संख्या में लगभग 6.7 करोड़ की वृद्धि हुई, जो मौजूदा SIP अकाउंट्स का लगभग 64 फीसदी है. कुल SIP कंट्रीब्यूशन में इक्विटीओरिएंटेड स्कीमों की हिस्सेदारी 84 फीसदी रही. वित्त वर्ष 2026 में इक्विटी स्कीमों द्वारा जुटाए गए कुल संसाधनों में से लगभग 37 फीसदी हिस्सा इन्हीं SIP निवेशों से आया. यह भारतीय इक्विटी मार्केट्स के लिए स्थिर और रेगुलर घरेलू पूंजी के स्रोत के रूप में SIP के बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है. मार्च 2021 में कुल AUM का 8 फीसदी हिस्सा उन निवेशों का था जिन्हें पांच साल से अधिक समय तक रखा गया था. मार्च 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 19 फीसदी हो गया. इससे पता चलता है कि निवेशकों का झुकाव अब दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण की ओर बढ़ रहा है.

unique investors की संख्या 3 गुना बढ़ी

पिछले छह वर्षों में, म्यूचुअल फंड में unique investors की संख्या 2.9 गुना बढ़कर मार्च 2026 में 6.1 करोड़ हो गई है. मार्च 2026 में फोलियो की कुल संख्या 27.4 करोड़ तक पहुंच गई. ग्रोथ इक्विटीओरिएंटेड स्कीमों के तहत फोलियो की संख्या लगभग 18.27 करोड़ रही, जो कुल फोलियो का 67% है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निवेशकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने के बावजूद, पैठ अभी भी लगभग 4% के निचले स्तर पर है, जो भविष्य में विकास की बड़ी संभावनाओं को दर्शाता है.

इंडस्ट्री का AUM 2.3 गुना बढ़ा

पिछले 5 सालों में इंडस्ट्री का AUM 2.3 गुना बढ़कर मार्च 2021 के लगभग 32 लाख करोड़ रुपए से मार्च 2026 में 74 लाख करोड़ रुपए हो गया. इसमें मुख्य योगदान इक्विटीओरिएंटेड स्कीमों का रहा. रिटेल भागीदारी में स्ट्रक्चरल ग्रोथ के कारण कुल नेट इनफ्लो 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. इसके साथ ही, ‘मार्कटूमार्केट’ मुनाफ़े ने भी इक्विटी AUM की मज़बूत वृद्धि में मदद की. मार्च 2026 तक ग्रोथओरिएंटेड इक्विटी स्कीमों का AUM 3.3 गुना बढ़कर 32 लाख करोड़ रुपये हो गया. इंडस्ट्री के कुल AUM में इनका हिस्सा मार्च 2021 के 30% से बढ़कर 43% हो गया.

पैसिव इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स की ओर रुझान

इस दौरान निवेशकों का झुकाव पैसिव इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स की ओर भी काफी बढ़ा. कुल AUM में इनका हिस्सा पांच साल पहले के 10 फीसदी से लगभग दोगुना होकर मार्च 2026 में 19 फीसदी तक पहुंच गया. इस बीच, डेटओरिएंटेड और अन्य हाइब्रिड स्कीमों जिनमें संस्थागत निवेशकों का निवेश एक बड़ा हिस्सा बना हुआ है ने मार्च 2021 से मार्च 2026 के दौरान लगभग 8% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट से वृद्धि दर्ज की.

उद्योग के कुल AUM में B30 स्थानों का योगदान मार्च 2019 के लगभग 15 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 18 फीसदी हो गया. डायरेक्ट प्लान के जरिए निवेश करने वाले रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च 2019 के 12 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 32 फीसदी हो गई, जबकि हाईनेटवर्थ व्यक्तियों की हिस्सेदारी 21 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी हो गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY