रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली का रेखा हत्याकांड: 24 घंटे में सुलझी मर्डर मिस्ट्री, हरियाणवी आर्टिस्ट और ड्राइवर पति गिरफ्तार​ | नई EV खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार कर लें! अगले 2 महीनों में आएंगी 3 शानदार इलेक्ट्रिक SUVs​ | खगड़िया ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, हुआ गिरफ्तार, दिल्ली-नेपाल तक फैले थे अपराध के तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खगड़िया ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, हुआ गिरफ्तार, दिल्ली-नेपाल तक फैले थे अपराध के तार​

Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ में हुए चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के […]

Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ में हुए चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार दियारा क्षेत्र में ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य गवाह को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसकी रेकी कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर सदर एसडीपीओ रमेश कुमार के नेतृत्व में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पुलिस बल, DIU और STF की संयुक्त टीम ने दियारा इलाके में छापेमारी की.

आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मिथिलेश कुमार के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, दिल्ली और नेपाल में भी कई हत्याओं का है आरोपी

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को तत्काल सदर अस्पताल खगड़िया लाया गया, जहां SP शैलेन्द्र सिंह ने मीडिया को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि खगड़िया के चर्चित ट्रिपल मर्डर के अलावा गिरफ्तार आरोपी मिथिलेश कुमार पर दिल्ली और नेपाल में भी कई हत्याएं करने का आरोप है. पुलिस महकमे के लिए इस गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY