रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नील गाय खराब कर रही फसल, जान लें इसे खेतों से दूर रखने के पांच तरीके​

किसान बीज बोने से लेकर फसल की ग्रो करने तक दिन रात मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार जंगली जानवर इसे बर्बाद कर देते हैं. इससे पैसों का नुकसान भी होता है. खासकर कई इलाकों में लोग नील गाय से काफी परेशान रहते हैं. नील गाय का झुंड अगर खेतों में घुस जाए तो ये […]

किसान बीज बोने से लेकर फसल की ग्रो करने तक दिन रात मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार जंगली जानवर इसे बर्बाद कर देते हैं. इससे पैसों का नुकसान भी होता है. खासकर कई इलाकों में लोग नील गाय से काफी परेशान रहते हैं. नील गाय का झुंड अगर खेतों में घुस जाए तो ये न सिर्फ फसल खा लेती है, बल्कि पैरों से रौंद देती है. नीलगाय को खेतों से दूर रखना है तो जान लें कि क्या करना चाहिए.

नील गाय खासकर मीठी, हरी सब्जियों जैसे आलू, गोभी, कद्दू, भिंडी, टमाटर की फसलों को खाती हैं. इसके अलावा शुरूआती गेहूं की हरी फसल, और मक्का, ज्वार, बाजरा को भी नीलगाय भारी नुकसान पहुंचाती है. जबकी तेज गंध या बहुत तीखे स्वाद वाली फसलों से बाकी पौधों की तुलना में दूर रहती है.

किनारे पर लगाएं बाड़

अपने खेत के किनारों पर आप उन पौधों की बाड़ लगाएं जिसमें तेज गंध या हल्के कांटे होते हैं. जैसे लेमन ग्रास, करौंदा, अरंडी, कपास, सूरजमुखी. इसके बाद आप खेत के चारों तरफ लोहे के मजबूत तार की बाड़ लगा सकते हैं. इसे थोड़ा ऊंचा रखना ही सही रहता है.

इन चीजों का घोल डालें

आप खेत के चारों तरफ सड़े अंडे का घोल डाल सकते हैं. इससे तीव्र गंध आती है, जिससे नील गाय दूर रहती है. इसके अलावा मछली के अमीनो एसिड का छिड़काव किया जा सकता है. आप लहसुन को पीसकर, उसमें पुराना मट्ठा मिलाएं और पानी डालें, फिर इसे खेत के चारों तरफ डाल दें. इसे हर 5 से 7 दिन के बाद दोहराते रहें.

नीम का तेल और फिनाइल

आप नीलगाय को खेतों से दूर रखने के लिए नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं. इससे पौधों में कीड़े भी नहीं लगेंगे और नीलगाय को दूर रखने में भी मदद मिलेगी. इसके अलावा आप फिनाइल में कपड़े के छोटेछोटे टुकड़े डुबोकर खेत के चारों तरफ रस्सी लगाकर उसपर बांध दें. इससे भी नील गाय दूर रहती हैं, क्योंकि तेज गंध आती है.

रिफ्लेक्टिव टेप का यूज करें

अपने खेत के चारों तरफ आप रिफलेक्टिव टेप लगा दें. धूप खिलने पर इसकी तेज चमक से की वजह नील गाय डरकर भागने लगती हैं. इसके अलावा आप रात के लिए सोलर फ्लैश लाइट लगवा सकते हैं.

आवाज करने वाली चीजें

नीलगाय को खेतों से दूर रखने के लिए आप खेत में ऐसी चीज लगाएं जो आवाज करती रहे. इसके लिए बांसों पर टिन के कई डिब्बे के साथ पत्थरों को इस तरह से लगाएं कि हवा चलने पर ये आवाज करते रहें. इससे जानवरों या नीलगाय को खेतों से दूर रखने में मदद मिलती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY