भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रही हैं. यही वजह है कि कंपनियां अब पेट्रोलडीजल वाली SUVs के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल भी बाजार में उतार रही हैं. कई कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक SUVs में ड्यूल मोटर और AWD जैसे ऑप्शन भी दे रही हैं. ऐसे में आने वाले समय में EV बाजार में मुकाबला और बढ़ने वाला है. अगले कुछ महीनों में Honda, Tata और Hyundai की तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं.

Honda ALPHA इलेक्ट्रिक SUV
अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ALPHA को 2 दिसंबर को भारत में पेश करेगी. हालांकि, इसकी कीमत, बिक्री और डिलीवरी 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. यह SUV नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. इसका डिजाइन काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा हो सकता है.
इसमें बॉक्सी और मॉडर्न लुक के साथ ग्लॉस ब्लैक फ्रंट, नया Honda लोगो, LED हेडलैंप और DRL मिलेंगे. फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, लेदर जैसी सीटों की फिनिश और Level 2 ADAS मिल सकते हैं. बैटरी के लिए इसमें 65 kWh और 75 kWh के दो विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज करीब 450 से 500 किलोमीटर हो सकती है.
Tata Safari EV
Tata Motors भी अपनी सबसे बड़ी SUV Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. पहले इसे 2026 में लॉन्च करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसकी एंट्री अगले साल हो सकती है. यह कंपनी की सबसे प्रीमियम SUV और भारत में उसकी पहली 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी. डिजाइन में यह पेट्रोलडीजल वाली Safari जैसी दिख सकती है, लेकिन इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, नए एयरोडायनामिक अलॉय व्हील और अपडेटेड LED टेललाइट्स जैसे बदलाव मिलेंगे.
केबिन में Sierra EV की तरह तीन स्क्रीन वाला सेटअप मिल सकता है। इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी के ऑप्शन आने की उम्मीद है. इसकी रेंज Harrier EV के आसपास हो सकती है. ग्राहकों को इसमें RWD और AWD दोनों विकल्प मिल सकते हैं.
Hyundai Ioniq P
की छोटी इलेक्ट्रिक SUV Ioniq P, जिसे फिलहाल HE1i नाम से जाना जाता है, अगले साल लॉन्च हो सकती है. कंपनी इसे Bharat Mobility Expo में पेश कर सकती है. यह Hyundai की भारत में चार मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एंट्री होगी.
यह EGMP प्लेटफॉर्म पर बनेगी. इसमें Hyundai Inster और Exter से मिलताजुलता ऊंचा और बॉक्सी डिजाइन मिल सकता है. फीचर्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, Pleos Connect सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, ऑटोमैटिक AC, लेदर जैसी सीटों की फिनिश, नया Morse Code स्टीयरिंग व्हील और ADAS शामिल हो सकते हैं. इसमें शुरुआती वेरिएंट में 42 kWh और बड़े वेरिएंट में 49 kWh या 51.4 kWh की बैटरी मिल सकती है. इसकी संभावित रियल वर्ल्ड रेंज 300 से 450 किलोमीटर हो सकती है.