रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Homemade Vicks: बच्चे को सर्दी-जुकाम होने पर लगा रहे हैं कपूर वाला देसी बाम? इस्तेमाल से पहले जान लें इसके खतरे​ | Prayagraj Bengaluru Special Train: न्यू ईयर पर घूमने वालों के लिए खुशखबरी, बेंगलुरू के​ लिए एमपी से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, रानीकमलापति सहित इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव​ | Uttarakhand House Fire: उत्तराखंड में घरों में आग लगने की घटनाएं अब राज्य आपदा घोषित, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Prayagraj Bengaluru Special Train: न्यू ईयर पर घूमने वालों के लिए खुशखबरी, बेंगलुरू के​ लिए एमपी से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, रानीकमलापति सहित इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव​

Prayagraj Bengaluru Special Train: क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दोदो ट्रिप लगाएगी। इस दौरान इसका ठहराव मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति और […]

Prayagraj Bengaluru Special Train: क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दोदो ट्रिप लगाएगी। इस दौरान इसका ठहराव मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति और इटारसी समेत कई स्टेशनों पर होगा। ट्रेन से मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी बेंगलुरु आनेजाने में सुविधा मिलेगी।

इन दो दिनों में होगी रवाना 

आपको बता दें ये ट्रेन अगले महीने 16 और 23 दिसंबर को प्रयागराज से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04151 प्रयागराजSMVT बेंगलुरु स्पेशल 16 और 23 दिसंबर को प्रयागराज से रवाना होगी। ये ट्रेन शाम 6 बजे प्रयागराज से चलकर अगले दिन बीना सुबह 7:25 बजे, रानी कमलापति सुबह 9:30 बजे और इटारसी सुबह 11 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शनिवार सुबह 7 बजे SMVT बेंगलुरु पहुंचेगी।

इस दिन होगी वापी 

वापसी में गाड़ी संख्या 04152 SMVT बेंगलुरुप्रयागराज स्पेशल 19 और 26 दिसंबर को बेंगलुरु से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 7 बजे SMVT बेंगलुरु से चलेगी। इटारसी दोपहर 12:35 बजे, रानी कमलापति दोपहर 2:15 बजे और बीना शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

महाराष्ट्र में भी होगा ठहराव 

भारतीय रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बीना , रानी कमलापति और इटारसी के अलावा नागपुर , सिकंदराबाद, गुंटकल और येलहंका में भी रहेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें :  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY