रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चौथी मंजिल से गिरा… उठा और चलने भी लगा, नोएडा में कैसे सुरक्षित बचा 5 साल का मासूम? CCTV में कैद हुआ चमत्कार​ | दुनियाभर में बिकने वाली 62% इलेक्ट्रिक कारें चीन की! EV बाजार में अमेरिका को भी छोड़ा पीछे​ | चौथी मंजिल से गिरा… उठा और चलने भी लगा, नोएडा में कैसे सुरक्षित बचा 5 साल का मासूम? CCTV में कैद चमत्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

दुनियाभर में बिकने वाली 62% इलेक्ट्रिक कारें चीन की! EV बाजार में अमेरिका को भी छोड़ा पीछे​

इलेक्ट्रिक कारों की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इस मार्केट में चीन सबसे आगे निकल चुका है.ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार बाजार में चीन की हिस्सेदारी करीब 62% हो गई है. वहीं, यूरोप 18% हिस्सेदारी के साथ दूसरे और अमेरिका सिर्फ 8% के साथ तीसरे स्थान पर है. Moody’s की 17 नवंबर 2026 […]

इलेक्ट्रिक कारों की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इस मार्केट में चीन सबसे आगे निकल चुका है.ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार बाजार में चीन की हिस्सेदारी करीब 62% हो गई है. वहीं, यूरोप 18% हिस्सेदारी के साथ दूसरे और अमेरिका सिर्फ 8% के साथ तीसरे स्थान पर है.

Moody’s की 17 नवंबर 2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार बना हुआ है. साल 2025 में दुनियाभर में बिकी बैटरी इलेक्ट्रिक कारों में करीब 62% हिस्सा चीन का था. अगर चीन से दूसरे देशों में भेजी गई इलेक्ट्रिक कारों को भी जोड़ दें, तो 2025 में दुनिया की करीब तीनचौथाई BEV सप्लाई चीन से हुई.

चीन में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की मांग

चीन में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं.इनमें कम कीमत पर ज्यादा विकल्प, बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी, चार्जिंग स्टेशनों का बढ़ता नेटवर्क और ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी शामिल हैं.

Moody’s के मुताबिक, 2026 के पहले नौ महीनों में चीन में बिकने वाली घरेलू कारों में BEV की हिस्सेदारी करीब 40% पहुंच गई, जबकि 2025 में यह 33% थी. वहीं, प्लगइन हाइब्रिड कारों की हिस्सेदारी करीब 16% बनी रही. दूसरी तरफ, पेट्रोलडीजल कारों की बिक्री में 34% की गिरावट दर्ज हुई.

रिपोर्ट का अनुमान है कि BEV और PHEV को मिलाकर इनकी हिस्सेदारी 2026 में 60% और 2027 में 65% तक पहुंच सकती है. 2025 में यह आंकड़ा 51% था. वहीं, 2030 तक चीन की कुल कार बिक्री में न्यू एनर्जी व्हीकल की हिस्सेदारी 7580% हो सकती है. इसमें अकेले BEV का हिस्सा करीब 55% रहने का अनुमान है. चीन सरकार ने भी 2030 तक नई पैसेंजर कारों की बिक्री में NEV की हिस्सेदारी 70% और नए कमर्शियल वाहनों में 40% करने का टारगेट रखा है.

यूरोप में भी बढ़ रही चीनी कंपनियों की पकड़

चीन की ऑटो कंपनियां अब यूरोप में भी तेजी से अपनी जगह बना रही हैं. 2026 के पहले नौ महीनों में यूरोप की नई कार बिक्री में चीनी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़कर 9.2% हो गई, जो 2025 की समान अवधि में 4.5% थी.

वहीं, यूरोप में दूसरी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों पर ध्यान दे रही हैं. Volvo की तीसरी तिमाही 2026 की कुल बिक्री में BEV की हिस्सेदारी 45% रही. Volkswagen भी यूरोपीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए है.

अमेरिका में इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार धीमी

चीन के मुकाबले अमेरिका में इलेक्ट्रिक कारों की मांग कमजोर पड़ रही है. 2025 में नई कारों की बिक्री में BEV की हिस्सेदारी 7.5% थी, जो 2026 में घटकर 6.4% रहने का अनुमान है. इसके उलट, हाइब्रिड कारों की हिस्सेदारी 13% से बढ़कर 16% हो सकती है. पेट्रोल की ऊंची कीमतों के बीच बेहतर माइलेज इसकी बड़ी वजह है. कम सरकारी मदद और उम्मीद से कमजोर मांग के चलते Ford और General Motors जैसी कंपनियों ने अपने EV निवेश और योजनाओं में कटौती की है.

दुनिया में EV की बिक्री के अनुमान घटे

Moody’s ने ग्लोबल EV बाजार की भविष्य की ग्रोथ का अनुमान भी कम किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक नई कारों की बिक्री में BEV की हिस्सेदारी 30% रह सकती है, जबकि पहले 32% का अनुमान था. 2035 तक यह आंकड़ा 3540% रहने की संभावना है, जबकि पहले 45% से ज्यादा रहने की उम्मीद थी.

BEV और PHEV को मिलाकर 2035 तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कुल हिस्सेदारी करीब 50% हो सकती है. पहले इसका अनुमान 60% था. रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारों की आगे की ग्रोथ अलगअलग देशों की सरकारी नीतियों पर निर्भर करेगी. जहां सरकार से मजबूत समर्थन मिलेगा, वहां EV की मांग तेजी से बढ़ सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY