रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
खून बढ़ाता है चुकंदर! इसे सर्दियों की डाइट में शामिल करने के 6 स्वादिष्ट तरीके​ | चौथी मंजिल से गिरा… उठा और चलने भी लगा, नोएडा में कैसे सुरक्षित बचा 5 साल का मासूम? CCTV में कैद हुआ चमत्कार​ | दुनियाभर में बिकने वाली 62% इलेक्ट्रिक कारें चीन की! EV बाजार में अमेरिका को भी छोड़ा पीछे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चौथी मंजिल से गिरा… उठा और चलने भी लगा, नोएडा में कैसे सुरक्षित बचा 5 साल का मासूम? CCTV में कैद हुआ चमत्कार​

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर82 के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट से एक बेहद चौंकाने वाला और चमत्कार जैसा मामला सामने आया है. यहां 6 साल का एक मासूम बच्चा चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया, लेकिन किस्मत ऐसी रही कि सीधे जमीन पर गिरने के बजाय वह दूसरी मंजिल पर बने […]

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर82 के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट से एक बेहद चौंकाने वाला और चमत्कार जैसा मामला सामने आया है. यहां 6 साल का एक मासूम बच्चा चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया, लेकिन किस्मत ऐसी रही कि सीधे जमीन पर गिरने के बजाय वह दूसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट की सीमेंट की छत पर गिरा और फिर नीचे आ गया. हैरानी की बात यह रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के कुछ ही पल बाद बच्चा खुद उठकर चलने की कोशिश करने लगा. यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे हुआ, जब फ्लैट नंबर 40 की बालकनी से 6 वर्षीय बच्चा नीचे गिर गया. घटना के वक्त मौके पर पहुंचे लोगों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो सभी घबरा गए, लेकिन अगले ही पल उसे खुद उठकर चलने की कोशिश करते देख सबने राहत की सांस ली.

दादी के साथ रहता है मासूम

बताया गया है कि बच्चा अपनी मां से अलग दादी के साथ रहता है, जबकि उसके पिता नौकरी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं. हादसे के समय दादी किसी काम से बाजार गई हुई थीं. इसी दौरान बच्चा बालकनी में पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया.

डॉक्टरों की जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला बच्चा

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे की डॉक्टरों से जांच कराई. राहत की बात यह रही कि मेडिकल जांच में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ मिला और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है. चौथी मंजिल से गिरने के बावजूद बच्चे का सुरक्षित बच जाना सोसाइटी के लोगों के लिए हैरानी और राहत का विषय बना हुआ है. साथ ही इस घटना ने ऊंची इमारतों में रहने वाले परिवारों को बालकनी और खिड़कियों के आसपास बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की गंभीर चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY