शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘तो फिर लाश ही मिलेगी…’, 39 दिन से लापता BJP नेता की बेटी को आई कॉल, मांगी 30 लाख की फिरौती​ | Akhilesh Yadav on delimitation: अखिलेश यादव बोले- महिला आरक्षण से ऐतराज नहीं, बीजेपी आरक्षण की आड़ में कर रही साजिश​ | देसी तेल की मालिश से सिकाई तक…सर्दियों में जोड़ों के दर्द से आराम दिलाएंगे ये आसान तरीके​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

देसी तेल की मालिश से सिकाई तक…सर्दियों में जोड़ों के दर्द से आराम दिलाएंगे ये आसान तरीके​

सर्दी के दिनों में सुबह बिस्तर से उठने पर शरीर में जकड़न महसूस होती है या फिर जोड़ों के दर्द की वजह से उठबैठ नहीं पाते हैं तो कुछ आसान तरीके आपको आराम दिला सकते हैं. खासतौर से गठिया की समस्या वालों और बढ़ती उम्र के लोगों को थोड़ी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता […]

सर्दी के दिनों में सुबह बिस्तर से उठने पर शरीर में जकड़न महसूस होती है या फिर जोड़ों के दर्द की वजह से उठबैठ नहीं पाते हैं तो कुछ आसान तरीके आपको आराम दिला सकते हैं. खासतौर से गठिया की समस्या वालों और बढ़ती उम्र के लोगों को थोड़ी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है. दरअसल ठंड की वजह से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है. इसके साथ ही वायुदाब कम होने के कारण भी पुरानी चोटो, गठिया का दर्द ट्रिगर हो सकता है. आप कुछ आसान से तरीके अपनाकर दर्द और स्टिफनेस से राहत पा सकते हैं.

सर्दियों में हमें अपने शरीर के उन हिस्सों को खासकर ढककर रखना चाहिए, जिससे दर्द बढ़ जाता है, जैसे कोहनी, घुटने पर आप सॉफ्ट वुलने पैड लगा सकते हैं. इसके अलावा खानपान का ध्यान रखने की भी आवश्यकता होती है और जब भी संभव हो तो धूप जरूर लेनी चाहिए. इसके अलावा जान लेते हैं कि जकड़न, जोड़ों के दर्द से निजात पाने के तरीके.

तेल की मालिश करें

आप जोड़ों के दर्द और स्टिफनेस से राहत पाने के लिए घर पर ही तेल बनाकर उससे मालिश कर सकते हैं. सरसों या तिल के तेल में कुछ लौंगे. अजवाइन, क्रश की गई लहसुन की कलियां, क्रश की गई थोड़ी सी अदरक डालकर गर्म कर लें. इसे छानकर शीशी में भर लें और इससे मसाज करें.

सेक लेना रहेगा फायदेमंद

जोड़ों के दर्द और जकड़न को कम करने के लिए आप हीटिंग पैड से सिकाई कर सकते हैं. अगर टखनों और पिंडलियों में दर्द बढ़ जाता है तो एक बाल्टी में पानी गर्म करके इसमें लगभग आधा कप एप्सम सॉल्ट डालकर उसमें पैर डुबोकर कुछ देर तक सेक दें. ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो. डॉक्टर से पूछकर लक्षणों के हिसाब से आप आइस पैक से ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं.

हल्दीकाली मिर्च का दूध

सर्दियों के दौरान रोजाना रात को सोने से लगभग 30 मिनट पहले दूध को उबालकर उसमें शुद्ध हल्दी और काली मिर्च का पाउडर डालकर पीना चाहिए. चाहे तो चुटकी भर जायफल भी डाला जा सकता है. इससे आपको जोड़ों की सूजन, दर्द और मसल्स की स्टिफनेस से आराम पाने में मदद मिलती है. अगर आपको दूध सूट नहीं करता है तो इससे बचें या डॉक्टर से पूछकर मात्रा तय करें.

हर्बल काढ़ा पी सकते हैं…

दर्द से राहत पाने के लिए आप हर्बल काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. जैसे अदरक, काली मिर्च, तुलसी, कच्ची हल्दी, अजवाइन, और मेथी दाना को पानी में उबाल लें. इसे छानकर गुनगुना पिएं. अगर डायबिटीज है या फिर बीपी की समस्या रहती है तो मात्रा का ध्यान रखें और रोज इसे पीने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

हल्की स्ट्रेचिंग

अगर आपको सुबह बिस्तर से उठने पर या फिर कुछ देर ज्यादा बैठे रहने के बाद ज्यादा जकड़न महसूस होती है तो स्ट्रेचिंग करना शुरू करें. इससे मसल्स खुलती हैं और जॉइंट भी एक्टिव होते हैं. इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है. हालांकि अगर जोड़ों पर सूजन, लाली या गर्माहट हो तो ज्यादा प्रेशर न डालें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY