December Rule Changes: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इसके साथ ही आम लोगों की जेब, बैंकिंग और निवेश से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। 1 दिसंबर से SBI क्रेडिट कार्ड के कुछ ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। वहीं, कमोडिटी ट्रेडिंग के मार्जिन नियम बदलेंगे। आधार में ईमेल अपडेट कराने की मुफ्त सुविधा और पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख भी नजदीक है। इसके अलावा LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी। आइए जानते हैं दिसंबर के 5 बड़े बदलाव।

SBI क्रेडिट कार्ड पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज
SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वालों को 1 दिसंबर से कुछ ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त फीस देनी होगी। SBI Card के नए नियमों के मुताबिक, 30 हजार रुपये से ज्यादा के हर योग्य ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगी। उदाहरण के लिए, 35 हजार रुपये के भुगतान पर 350 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा, एक बिलिंग साइकल में कुल फ्यूल खर्च 50 हजार रुपये से ज्यादा होने पर पूरे फ्यूल खर्च पर 1% फीस लगेगी।
Commodity Trading के नए मार्जिन नियम
1 दिसंबर से कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करने वालों के लिए SEBI के नए मार्जिन नियम लागू होंगे। अब कमोडिटी की कीमतों में उतारचढ़ाव के आधार पर न्यूनतम शुरुआती मार्जिन तय होगा। कम वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी पर 6%, मध्यम पर 8% और ज्यादा वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी पर 10% मार्जिन रखना होगा। कम और मध्यम वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी के लिए जोखिम अवधि 2 दिन और ज्यादा वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी के लिए 3 दिन होगी।
आधार में ईमेल अपडेट कराना मुफ्त
आधार कार्ड में अपना ईमेल एड्रेस अपडेट किया है। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी और 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी।
पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की आखिरी तारीख
केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है। पेंशन जारी रखने के लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है। पेंशनर्स डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण के जरिए ऑनलाइन भी इसे जमा कर सकते हैं। अगर तय समय तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया जाता है तो पेंशन के भुगतान में देरी या रुकावट आ सकती है।
LPG सिलेंडर की कीमतों की होगी समीक्षा
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी हो सकती हैं। इन कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ सकता है।