दिल्ली में रीडेवलपमेंट की योजनाओं से आने वाले समय में नए आवासीय परिसर विकसित होने की उम्मीद है, लेकिन सीमित भूखंड और सप्लाई की कमी के कारण घर खरीदारों के लिए उचित विकल्प उपलब्ध होना आसान नहीं होगा. पुराने आवासीय, औद्योगिक और अन्य जमीन के रीडेवलपमेंट से बनने वाली परियोजनाओं में घर भी लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी कैटेगिरी के होने की संभावना है.

ऐसे में घर खरीदार दिल्ली में महंगी संपत्तियों और सीमित विकल्पों के बीच गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कम कीमत पर बड़े घर, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर इंफ्रा के बीच ठिकाना ढूंढ सकते है. दिल्ली के प्रमुख लग्जरी इलाकों में घरों की कीमत 25 से 30 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंच रही है, जबकि एनसीआर के कई इलाकों में 07 से 15 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक घर उपलब्ध हैं.
राकेश कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, क्रेडाई गाजियाबाद के अनुसार दिल्ली में घरों की बढ़ती कीमत और सीमित उपलब्धता के चलते खरीदार आसपास के शहरों में विकल्प तलाश रहे है जहाँ इंफ्रा विकास और प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की संभावना ज्यादा है. एनसीआर में बड़े आवासीय परिसर, बढ़ता निवेश और इन्डस्ट्रीअल ढांचा, आधुनिक सुविधाएं और मेट्रो व रेल से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ कीमतों का संतुलन लोगों को आकर्षित कर रहा है.
नोएडाग्रेटर नोएडा में बड़े घर और हरित क्षेत्र आकर्षण
नोएडा के स्पोर्ट्स सिटी, सेक्टर 79 व 150, सहित नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास आईटी कंपनियों और कार्यालयों की मौजूदगी से बड़े और बहुआयामी आवासीय परिसर की मांग मजबूत बनी हुई है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्स्प्रेसवे पर तेजी से विकसित हो रहे इन्डस्ट्रीअल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच नए आवासीय बेल्ट में शुरुवाती कीमत पर घर लेना दिल्ली के मुकाबले किफायती और निवेश पर रिटर्न आने की संभावना कही ज्यादा होगी जो पिछले एक दशक में लगभग 300% तक रही.
आरजी ग्रुप के निदेशक हिमांशु गर्ग का मानना है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा अब केवल दिल्ली के विकल्प नहीं, बल्कि अपने आप में बड़े आवासीय केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं. यहां बेहतर कनेक्टिविटी, चौड़ी सड़कें, मेट्रो नेटवर्क, शैक्षणिक संस्थान और रोजगार के अवसर घर खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं. खासकर सेक्टर150, एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सेक्टर 1 नए विकसित हो रहे क्षेत्रों में बड़े आकार के घर अपेक्षाकृत किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं. आने वाले समय में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार से इनकी मांग और बढ़ सकती है.
किफायती घरों की आपूर्ति गाजियाबाद और फरीदाबाद
मिड और अपर मिड इंकम सेगमेंट के लिए किफायती घरों की आपूर्ति गाज़ियाबाद और फरीदाबाद से बेहतर नहीं है. गाजियाबाद में मेरठ रोड, एनएचनौ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के आसपास नए आवासीय क्षेत्र विकसित हो रहे हैं. वही, फरीदाबाद में एफोर्डेबल हॉऊसिंग पॉलिसी दिल्ली की तुलना में अपेक्षाकृत कम कीमत पर बड़े घर मिलने से खरीदार आकर्षित हो रहे हैं.
लेफ्टीनेंट कर्नल अश्वनी नागपाल , सीओओ, डिलीजेंट बिल्डर्स के अनुसार दिल्ली के मुकाबले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद जैसे रियल एस्टेट मार्केट में घर खरीदने वालों के पास विकल्पों की कोई कमी नहीं होती वो भी किफायती कीमतों पर! ऐसे घर खरीदारों को चौड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, बड़े पार्क, टाउनशिप, गेटेड कम्यूनिटी, आधुनिक तकनीक से निर्मित और सुविधाओं से लैस घर व हॉऊसिंग सोसाइटी, पार्किंग, प्रीमियम स्कूल व अस्पताल, एयरपोर्ट, रैपिड रेल, मेट्रो तथा एक्स्प्रेसवे से जुड़े लोकेशन पसंद आते है. बढ़ते निवेश और उद्योग से नौकरी और व्यापार के नए अवसर, विकसित होते शहर में ज्यादा व्यवस्थित सुविधाएं, घर खरीदारी के लिए आसान नियम आदि दिल्ली से बाहर के शहरों और मार्केट को आकर्षक बनाते है.
गुरुग्राम में सुविधाओं वाले बड़े आवासीय परिसर
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, न्यू गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पहल से ही लक्जरी आवास का केंद्र बने हुए है जिनके आसपास बड़े आवासीय परिसर विकसित हुए हैं. यहां क्लब, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं, कॉरपोरेट कार्यालयों की निकटता और बेहतर सड़क संपर्क महंगे घर खरीदने वालों को आकर्षित कर रहे हैं.
एचएस कंधारी, कोफाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हार्मनी इंफ्रा के अनुसार एमपीडी2047 में रीडेवलपमेंट के लिए ज़रूरी न्यूनतम ज़मीन 40,000 वर्ग मीटर से घटाकर 3,000 वर्ग मीटर कर दी गई है. इससे अब पुरानी डीडीए और कोऑपरेटिव सोसाइटियों को दोबारा बनाया जा सकेगा. इनमें बिल्डर जो अतिरिक्त फ्लैट बेचेंगे, उनकी कीमत दिल्ली के हिसाब से ही होगी. चाणक्यपुरी में एनबीसीसी की नीलामी से साफ है कि ये दाम कितने ऊंचे जा सकते हैं. इसका फायदा एनसीआर को मिलेगा. जिस खरीदार को अपने बजट में दिल्ली में लग्ज़री घर नहीं मिलेगा, वह गुरुग्राम, नोएडा और गाज़ियाबाद की ओर देखेगा, खासकर इंदिरापुरम की ओर.