शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
परिसीमन बिल 2026 पर राष्ट्रपति की मुहर से संसद में हलचल तेज​ | विकेट न मिलने के बावजूद Jasprit Bumrah की लय बेहतरीन, कोच बोले- जल्द चटकाएंगे Wickets​ | DJ के गाने पर शादी समारोह में खूनी बवाल, 15-20 युवकों ने बारातियों को घेरकर पीटा; मच गई अफरा-तफरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Safari और XUV 7XO को टक्कर देने आ रही Hyundai की नई 7-सीटर SUV, जल्द होगी लॉन्च​

Hyundai भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई नई गाड़ियों पर काम कर रही है. कंपनी की आने वाली गाड़ियों की लिस्ट में इलेक्ट्रिक SUV से लेकर बड़ी फैमिली कार तक शामिल हैं. Hyundai की प्लानिंग 2030 के आखिरी तक इन सभी नए मॉडल को भारतीय बाजार में उतारने की है. इसी […]

Hyundai भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई नई गाड़ियों पर काम कर रही है. कंपनी की आने वाली गाड़ियों की लिस्ट में इलेक्ट्रिक SUV से लेकर बड़ी फैमिली कार तक शामिल हैं. Hyundai की प्लानिंग 2030 के आखिरी तक इन सभी नए मॉडल को भारतीय बाजार में उतारने की है. इसी तैयारी के तहत कंपनी एक नई 7सीटर SUV भी लाने वाली है, जो Tata Safari और Mahindra XUV 7XO जैसी गाड़ियों को चुनौती दे सकती है.

इस SUV को पहली बार सितंबर 2024 में कंपनी की योजना के तहत पेश किया गया था. अब इसे दक्षिण कोरिया में दोबारा टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस नए मॉडल पर तेजी से काम कर रही है.

नई 7सीटर SUV का डिजाइन होगा अलग

अपनी नई गाड़ियों में इन दिनों ‘Art of Steel’ डिजाइन थीम अपना रही है. हालांकि, आने वाली 7सीटर SUV का लुक इससे थोड़ा अलग हो सकता है. इसमें ज्यादा गोल डिजाइन वाले एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. यानी कंपनी की नई कारों की तरह इसमें बहुत ज्यादा शार्प और सीधे कट वाले डिजाइन नहीं होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकार के मामले में यह SUV Hyundai Alcazar से बड़ी और Santa Fe से छोटी होगी. इसकी लंबाई Mahindra XUV 7XO और Tata Safari के आसपास रहने की उम्मीद है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें Kia Sorento वाला प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा सकता है. SUV के आगे ऊंचा और सीधा फ्रंट लुक, क्लैमशेल बोनट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और बड़ा बंपर मिल सकता है. साइड प्रोफाइल में गोल व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील और सीधी बेल्टलाइन देखने को मिल सकती है. फिलहाल कंपनी ने इसके इंटीरियर, इंजन और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

भारत के लिए Hyundai का बड़ा प्लान

Hyundai भारतीय बाजार में उन सेगमेंट्स पर खास ध्यान दे रही है, जहां दूसरी कंपनियों का दबदबा है और आने वाले समय में बिक्री बढ़ने की संभावना है. नई 7सीटर SUV इसी रणनीति का हिस्सा हो सकती है. कंपनी बड़ी फैमिली के लिए एक नया विकल्प तैयार कर रही है.

इन SUV से होगा मुकाबला

फिलहाल भारतीय बाजार में करीब 4.5 मीटर या उससे बड़ी SUVs के सेगमेंट में और Tata की मजबूत मौजूदगी है. Mahindra Scorpio और XUV 7XO को अच्छी पहचान मिली हुई है. वहीं Tata Safari और Harrier भी इस कैटेगरी में मौजूद हैं. इसके अलावा Kia Sorento और MG Hector Tomahawk जैसे मॉडल भी इस सेगमेंट में चर्चा में हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY