बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​ | बुमराह ने ICC Test Rankings में मचाई खलबली, पंत-गिल औऱ जायसावल को भी हुआ फायदा​ | O Saathi Re Trailer: लव ट्रायंगल में फंसे अर्जुन रामपाल, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हाथ तोड़ा, खून से लथपथ छोड़ा… पुणे कोर्ट के बाहर शख्स पर चाकू से हमला, 4 दिन पहले जेल से आया था बाहर​

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर शिवाजीनगर जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर सनसनीखेज वारदात हुई. कोर्ट के गेट नंबर 4 के पास कुछ हमलावरों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले उस पर फायरिंग करने की कोशिश की और फिर कोयते से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में मंदार […]

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर शिवाजीनगर जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर सनसनीखेज वारदात हुई. कोर्ट के गेट नंबर 4 के पास कुछ हमलावरों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले उस पर फायरिंग करने की कोशिश की और फिर कोयते से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में मंदार मारुति किवले गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया.

5 से 6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला

बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मंदार किवले शिवाजीनगर कोर्ट पहुंचा था. इसी दौरान करीब 5 से 6 हमलावरों ने उसका पीछा किया और कोर्ट के गेट नंबर 4 के पास उसे घेर लिया. हमलावरों ने पहले गोली चलाने की कोशिश की. इसके बाद चाकू से उस पर कई वार किए. हमले में उसके हाथों पर भी गंभीर चोटें आई हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.

हत्या के मामले में आरोपी था मंदार किवले

पुलिस ने बताया कि मंदार किवले अप्रैल 2025 में पुणे के कात्रज इलाके में हुए शुभम चव्हाण हत्याकांड का आरोपी था. बताया जा रहा कि वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. बुधवार को वह किसी कानूनी कार्रवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचा था. इसी दौरान उसे निशाना बनाया गया. शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

मौके से दो पिस्तौल और मैगजीन बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की है. हालांकि फायरिंग हुई थी या हमलावरों ने गोली चलाने की कोशिश की थी, इसे लेकर अलगअलग जानकारी सामने आ रही है. पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं.

CCTV से हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां रोजाना बड़ी संख्या में वकील, गवाह और आम लोग पहुंचते हैं, वहां इस तरह हथियारों से हमला होना गंभीर चिंता का विषय है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY