शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
16 साल में बच्चे मैच्योर हो जा रहे… इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- जवानी की उम्र घटाने पर विचार करे विधायिका​ | Wedding Fashion: शादी के दो फंक्शन, आउटफिट एक…हल्दी और मेहंदी में सेम कपड़ों को अलग तरह से पहनने के कमाल तरीके​ | ट्रेन बनाने का बड़ा ऑर्डर मिलते ही 17% उछला BEML का शेयर, ब्रोकरेज बोले- अभी और बढ़ेगा दाम!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Wedding Fashion: शादी के दो फंक्शन, आउटफिट एक…हल्दी और मेहंदी में सेम कपड़ों को अलग तरह से पहनने के कमाल तरीके​

शादी से पहले होने वाले फंक्शन में भी जबरदस्त सेलिब्रेशन होता है. लड़कियां खासतौर पर अपने लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. आज के टाइम में तो सोशल मीडिया पर अपडेट भी रहना होता है. ऐसे में हर फंक्शन के लिए अलग आउटफिट खरीदने की टेंशन रहती है, लेकिन कई बार ये बजट में […]

शादी से पहले होने वाले फंक्शन में भी जबरदस्त सेलिब्रेशन होता है. लड़कियां खासतौर पर अपने लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. आज के टाइम में तो सोशल मीडिया पर अपडेट भी रहना होता है. ऐसे में हर फंक्शन के लिए अलग आउटफिट खरीदने की टेंशन रहती है, लेकिन कई बार ये बजट में नहीं होता है या फिर शॉपिंग के लिए टाइम ही नहीं बचता है. ऐसे में आप एक ही आउटफिट को अलगअलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं.

प्रीवेडिंग में ज्यादातर देसी अटायर ही पसंद किए जाते हैं और एथनिक वियर की यही तो खासियत है कि आप इसमें कई एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानिए कि एक आउटफिट को किस तरह से स्टाइल करें कि नया लुक क्रिएट हो जाए और किसी को पता भी न चले.

एक आउटफिट, 2 शादी फंक्शन

पहले आपको ये देखना है कि आपका आउटफिट क्या है, जैसे क्या ये कोई अनारकली सूट है, शरारा सूट है या फिर लहंगा, घाघरा खरीदा है. इसी के हिसाब से आप अपने आउटफिट को स्टाइल करने के टिप्स देखें.

हल्दी का लुक रखें सिंपल

आपने हल्दी वाले दिन के लिए जो भी आउटफिट लिया है जैसे लहंगा, अनारकल या सूट उसे बिल्कुल वैसे ही पहनें जो उसका पूरा सेट है. जैसे यलो बॉटम, मैचिंग टॉप और मैचिंग दुपट्टा. इसके साथ फ्लोरल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं या फिर कोई भी हल्की एसेसरीज कैरी करें. दुपट्टे को साइड में शोल्डर पर ड्रेप करें.

मेहंदी के लिए कंट्रास्ट क्रिएट करें

आप आपको मेहंदी के लिए अपने आउटफिट में कुछ चेंज करना हैं, जैसा दुपट्टा दूसरे कलर का पेयर करें. इसी के साथ आपको एसेसरीज और दुपट्टे की ड्रेपिंग को भी बदलना होगा. मान लीजिए आपने अगर हल्दी में यलो लहंगा कैरी किया था तो मेहंदी के लिए इसके साथ आप ग्रीन ब्लाउज और साथ में उसी के मैचिंग का दुपट्टा ड्रेप करें. इससे आपका पूरा लुक चेंज दिखाई देगा.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Mrunal Thakur द्वारा साझा की गई पोस्ट

सूट के साथ एक्सपेरिमेंट करें

अनारकली सूट कैरी किया था तो इसके साथ आप दूसरे कलर की कोई एम्ब्रॉयडर्ड, वेलवेट या ब्रोकेड फैब्रिक की शॉर्ट जैकेट पेयर कर सकती हैं. मार्केट में आपको ऐसी रेडीमेड शॉर्ट जैकेट आसानी से मिल जाएगी. यही एक्सपेरिमेंट आप सिंपल कुर्ती के साथ भी कर सकती हैं.

दुपट्टा की ड्रेपिंग

मेहंदी वाले दिन अपने कंट्रास्ट दुपट्टे को शोल्डर पर ड्रेप करने की बजाय आप गुजराती स्टाइल में पिनअप कर सकती हैं. इससे ये लहंगे के बॉटम तक आएगा और उसकी डिटेलिंग को कवर करेगा.

एसेसरीज को करें चेंज

तीसरी चीज है आपको अपने मेहंदी लुक में एसेसरीज चेंज करनी है. बेस्ट रहेगा कि आप लुक को थोड़ा एंटीक टच दें. इसके लिए ऑक्सीडाइज ज्वेलरी बेस्ट रहेगी. आप चाहे तो लुक को बोहो टच दे सकती हैं जैसे ऑक्सीडाइज एसेसरीज में ब्रेसलेट, झुमके या कमरबंद ऐसा चुनें जिसमें ब्लू, ग्रीन, पिंक स्टोन की डिटेलिंग भी की गई हो.

लास्ट मोमेंट आउटफिट फिक्सिंग टिप्स

अगर आप खुद ही थोड़ीबहुत स्टिचिंग जानती हैं या फिर टेलर भैया जानपहचान के हैं तो आउटफिट में लास्ट मोमेंट चेंज भी कर सकती हैं. जैसे हल्दी का फंक्शन कंप्लीट करने के बाद आप अपने अनारकली सूट, लहंगा की हेमलाइन पर अलग तरह की लेस लगाकर बॉर्डर को नया चेंज दे सकती हैं या फिर टॉप की नेकलाइन पर लेस लगाई जा सकती है या फिर स्टोन चिपकाने का भी एक ऑप्शन आपके पास है. इससे फोटो में बिल्कुल भी नहीं पता चलेगा कि ये वही आउटफिट है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY