शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Wedding Fashion: शादी के दो फंक्शन, आउटफिट एक…हल्दी और मेहंदी में सेम कपड़ों को अलग तरह से पहनने के कमाल तरीके​ | ट्रेन बनाने का बड़ा ऑर्डर मिलते ही 17% उछला BEML का शेयर, ब्रोकरेज बोले- अभी और बढ़ेगा दाम!​ | Blanket Cleaning Tips: अलमारी से निकलते ही कंबल से आने लगी बदबू? महंगी ड्राई क्लीनिंग छोड़ें, घर पर इन 6 स्टेप्स से चमकाएं पुराने कंबल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Blanket Cleaning Tips: अलमारी से निकलते ही कंबल से आने लगी बदबू? महंगी ड्राई क्लीनिंग छोड़ें, घर पर इन 6 स्टेप्स से चमकाएं पुराने कंबल​

: अक्सर सर्दियां खत्म होते ही हम कंबल और रजाई को अलमारी में रख दिया जाता है, और फिर वहीं रजाई कंबल साल भर तक अलमारी में ही पड़े रहते है जिसके कारण उनमे से सीलन की बदबू आने लग जाती हैं । ऐसे में हमे महंगे ड्राई क्लीन का सहारा लेना पढ़ जाता हैं। […]

: अक्सर सर्दियां खत्म होते ही हम कंबल और रजाई को अलमारी में रख दिया जाता है, और फिर वहीं रजाई कंबल साल भर तक अलमारी में ही पड़े रहते है जिसके कारण उनमे से सीलन की बदबू आने लग जाती हैं । ऐसे में हमे महंगे ड्राई क्लीन का सहारा लेना पढ़ जाता हैं। हालांकि, हर बार ऐसा करना जेब पर भारी पड़ सकता है।अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप घर पर ही कंबलों की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए बस सही तरीका अपनाना जरूरी है । आइए जानते हैं कंबल साफ करने के 6 आसान स्टेप्स।

1. सबसे पहले कंबल का लेबल चेक करें

कंबल को साफ करने से पहले उसका केयर लेबल जरूर चेक करें। इससे पता चलेगा कि उसे पानी से धो सकते हैं या सिर्फ ड्राई क्लीनिंग की जरूरत है। बिना लेबल देखे कंबल को पानी में डालने से उसका रंग और फैब्रिक खराब हो सकता है। इसलिए सफाई शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि कंबल किस मटेरियल का बना है और उसे कैसे साफ करना चाहिए।

2. कंबल से धूलमिट्टी झाड़कर निकालें

अगर कंबल को पानी से धोया जा सकता है, तो सबसे पहले उसकी धूलमिट्टी निकालें। इसके लिए कंबल को किसी खुली जगह पर रस्सी पर फैलाएं और हाथों से अच्छी तरह झाड़ें। आप चाहें तो किसी साफ डंडे या बड़े ब्रश की मदद से भी धूल निकाल सकते हैं। इसके बाद कंबल को कुछ देर खुली हवा में रखें, ताकि उसमें मौजूद सीलन कम हो सके।

3. पानी में भिगोकर रखें

कंबल को हाथों से साफ करने के लिए एक बड़े टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें थोड़ा माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं। अब कंबल को करीब 30 से 60 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद हल्के हाथों से उसे साफ करें। ध्यान रखें कि कंबल को बहुत जोर से रगड़ने या मरोड़ने से बचें, क्योंकि इससे उसके फैब्रिक को नुकसान पहुंच सकता है।

4. वॉशिंग मशीन में भी कर सकते हैं सफाई

अगर आप कंबल को वॉशिंग मशीन में धोना चाहते हैं, तो पहले उसका साइज और मशीन की क्षमता जरूर देख लें। मशीन में कंबल को जबरदस्ती न डालें। पानी में थोड़ी मात्रा में माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं और कंबल के फैब्रिक के हिसाब से जेंटल वॉश साइकल चुनें। ज्यादा डिटर्जेंट डालने से बचें, क्योंकि इससे कंबल में साबुन के अवशेष रह सकते हैं।

5. सिरका और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अगर आप कंबल को बिना धोए उसकी बदबू कम करना चाहते हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह झाड़कर धूप और खुली हवा में रखें। सफाई के लिए फैब्रिक पर इस्तेमाल करने योग्य प्रोडक्ट चुनें और पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करें। सिरका और बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाकर स्प्रे करने से बचें। दोनों को मिलाने पर उनकी अलगअलग सफाई करने की क्षमता कम हो सकती है।

6. कंबल सुखाने का सही तरीका अपनाएं

कंबल धोने के बाद उसे सही तरीके से सुखाना भी बहुत जरूरी है। भारी और गीले कंबल को पतली रस्सी पर लटकाने से उसका आकार बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि उसे किसी साफ और सपाट जगह पर फैलाकर सुखाएं। बीचबीच में कंबल को पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ से अच्छी तरह धूप और हवा लग सके। ध्यान रखें कि कंबल पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे अलमारी में रखें, वरना दोबारा सीलन और बदबू आ सकती है।

ध्यान रखें: कंबल को सिर्फ ऊपर से सुखाना काफी नहीं है। उसे अंदर तक पूरी तरह सूखना जरूरी है, ताकि अगली बार अलमारी से निकालने पर सीलन की बदबू आपका स्वागत न करे।

 ये भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY