मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Crime News: पीतल के सिक्के सोना बनाने के लिए दृष्टिहीन की हत्या की, कुएं में धड़ और नदी में बहाया सिर; ऐसे रची मौत की साजिश​ | क्या आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था नबील? जामा मस्जिद थाने में 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, एजेंसियां कर सकती हैं पूछताछ​ | Anupam Kher Flight Landing: अनुपम खेर की फ्लाइट सूरत डायवर्ट, मुंबई में विमान की लैंडिंग पर उठाए सवाल, बोले- दो एयरपोर्ट होने के बावजूद परेशानी क्यों?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Honda CB5000 भारत में लॉन्च, 501cc इंजन के साथ तीन वेरिएंट में हुई पेश, जानिए कितनी है कीमत​

भारतीय ऑटो मार्केट में एक बार फिर से बड़े सिंगलसिलेंडर इंजन वाली बाइक्स का दौर वासस आ सकता है. इसी बीच होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक CB500 को भारत में लॉन्च कर दिया है. होंडा ने इसे 501cc के दमदार इंजन और कुल तीन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उतारा है. […]

भारतीय ऑटो मार्केट में एक बार फिर से बड़े सिंगलसिलेंडर इंजन वाली बाइक्स का दौर वासस आ सकता है. इसी बीच होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक CB500 को भारत में लॉन्च कर दिया है. होंडा ने इसे 501cc के दमदार इंजन और कुल तीन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उतारा है. साल 2020 में रॉयल एनफील्ड के 500cc मॉडल बंद होने के बाद से यह सेगमेंट करीब खाली ही था, जिसे अब होंडा ने भरने की तैयारी कर ली है. बता दें कि 500cc सेगमेंट में साल 2020 के बाद से कोई खास हलचल नहीं थी.

Honda ने अपनी नई CB500 बाइक को तीन अलगअलग वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी बुकिंग की भी शुरुआत हो चुकी है और कंपनी की योजना 2026 के आखिर से पहले कस्टमर्स तक इसकी डिलीवरी पहुंचाने की है. सबसे खास बात यह है कि इस बाइक में नया 501cc का एयर और ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिल रहा है. यह इंजन 5,250rpm पर 28hp की पावर और 3,750rpm पर 43.3Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. भारतीय ऑटो सेक्टर में यह होंडा की सबसे बड़ी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर बाइक है.

Honda CB500 के तीन वेरिएंट और कीमत

ने CB500 को कस्टमर्स की अलगअलग पसंद को ध्यान में रखते हुए 3 वेरिएंट में पेश किया है. इसका बेस Alloy वेरिएंट 2.75 लाख रुपये में आता है. इसमें Pearl Igneous Black और Pearl Deep Ground Gray कलर ऑप्शन मिलने वाला है.

वहीं इसके Spoke वेरिएंट की कीमत 3 लाख रुपये तय की गई है. इस दमदार बाइक में क्रॉस स्पोक ट्यूबलेस रिम्स मिलते हैं. साथ ही टॉप वेरिएंट की कीमत 3.02 लाख रुपये है. इसमें स्पोक व्हील के साथ खास कलर और ग्राफिक्स भी दिए गए हैं. मिड वेरिएंट Rebel Red Metallic और Matt Steel Silver Metallic कलर में मौजूद है. टॉप मॉडल को Pearl Igneous Black रंग में स्ट्राइप्स के साथ लॉन्च किया गया है. तीनों वेरिएंट में Honda Selectable Torque Control , एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और Honda RoadSync कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

वजन और फीचर्स में कैसी है बाइक?

Honda CB500 में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. साथ ही स्लिप और असिस्ट क्लच भी दिया गया है. बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच का पहिया मिलता है. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS सपोर्ट दिया गया है. बात करें सस्पेंशन की तो टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल गैस चार्ज्ड ट्विन शॉक दिए गए हैं.

इस बाइक का कुल वजन 189 किलोग्राम है. तुलना करें तो Honda CB350 का वजन 181 किलोग्राम और Royal Enfield Classic 350 का वजन 195 किलोग्राम है. इसमें 168mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. ऐसे में भारतीय सडकों को देखते हुए यह बाइक शहर के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY