शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द हो सकती है फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट​ | बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने पर विचार करे सरकार, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की नाबालिग की जमानत याचिका​ | Samay Raina ने रचा वैश्विक इतिहास: 1 मिलियन पेड मेंबर्स वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर बने, विवादों के दौर के बाद की ऐतिहासिक वापसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अखिलेश के घोषणापत्र पर CM योगी बोले- सपा ने यूपी को जितना लूटा जा सकता था, उतना लूटा​

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. सीएम योगी ने सपा के 30 लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाए. सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के सपा के वादे पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि […]

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. सीएम योगी ने सपा के 30 लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाए. सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के सपा के वादे पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम समाजवादी पार्टी ने ही 2005 में लागू की थी. योगी ने भर्ती में भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और गोमती रिवर फ्रंट का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले सरकारी भर्तियां पारदर्शी नहीं होती थीं, जबकि अब युवाओं को निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था के जरिए नौकरी मिल रही है… आज लखनऊ में 1594 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. वहीं गोंडा में चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे.

‘सैफई सिंडिकेट इसे गिन नहीं पाएगा’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. योगी ने कहा कि उनकी सरकार में नियुक्ति पत्र देने की गति इतनी तेज है कि सैफई सिंडिकेट इसे गिन भी नहीं पाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि सैफई सिंडिकेट नोट गिनने के अलावा कुछ गिनता ही नहीं.

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के 30 लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सपा जब सत्ता में थी, तब उसने युवाओं के लिए क्या किया? मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के सपा के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि न्यू पेंशन स्कीम 2005 में समाजवादी पार्टी ने लागू की थी. सीएम योगी ने सवाल किया कि जब सपा ने न्यू पेंशन स्कीम लागू की थी, तब उसने क्या किया था?

2017 से पहले भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कोई भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी. उन्होंने 201516 के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के एक परिणाम का उदाहरण दिया. योगी ने कहा कि उस भर्ती में जो अभ्यर्थी टॉप पर था, वह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में थर्ड डिवीजन था… ग्रेजुएशन में भी उसकी डिग्री थर्ड डिवीजन की थी, लेकिन यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा में वह एसडीएम बनकर टॉप कर गया. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अभ्यर्थी ने परीक्षा में टॉप किया नहीं था, बल्कि उसे टॉप करवाया गया था.

सीएम योगी ने कहा कि पहले कई परीक्षाओं में मुन्नाभाई गैंग सक्रिय रहता था और हर विभाग में यही स्थिति थी. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी, लेकिन अब प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को नए यूपी की चमक बताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर जो चमक दिखाई दे रही है, वह सिर्फ उनके चेहरे की चमक नहीं, बल्कि नए उत्तर प्रदेश की चमक है. योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश में ही नौकरी प्राप्त कर रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं को नई पहचान से नई उड़ान मिली है. मुख्यमंत्री ने यूपी को उपद्रव प्रदेश से बाहर निकलकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने वाला प्रदेश बताया.

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े नौ साल में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी तीन गुना हुई है. मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि बजट का दायरा बढ़ाइए, नियुक्ति पत्र देने की संख्या वह बढ़ाएंगे.

गोमती रिवर फ्रंट के बहाने सपा सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवर फ्रंट का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. योगी ने कार्यक्रम में मौजूद वित्त से जुड़े ऑडिटर और अकाउंटेंट को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई सरकार गलत काम कराए तो उसे कभी नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई वरिष्ठ अधिकारी गलत काम कराने के लिए कहे तो भी साफ मना कर देना चाहिए.

सीएम योगी ने गोमती रिवर फ्रंट परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि इसका बजट 167 करोड़ रुपये था, लेकिन 1400 करोड़ रुपये खर्च हो गए और योजना अधूरी रह गई. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जांच और कार्रवाई के दौरान पता चला कि आदेश मौखिक दिए गए थे… निचले स्तर के कर्मचारी जेल चले गए, जबकि पैसा लूटने वाले ऊपर के लोग इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति बनाकर ऐश कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY