शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
CM Yogi Mother Last Rites: हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार, चंडीघाट पर 11:30 बजे पूरी होंगी रस्में, कई बड़े नेता होंगे शामिल​ | Pannun Murder Conspiracy Case: अमेरिका में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की मिली सजा!​ | गिरते सोने पर इस दिग्गज निवेशक का बड़ा दांव, दो गोल्ड कंपनियों में झोंका अपने निवेश का करीब आधा हिस्सा!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरासु, झार, प्रभंजन… भारत ने चक्रवात के लिए कौन से 13 नाम भेजे थे, क्या है उनका मतलब?​

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराया. हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था. अकवान 30 दिन के भीतर भारत को प्रभावित करने वाला तीसरा चक्रवात है. इससे पहले […]

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराया. हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था. अकवान 30 दिन के भीतर भारत को प्रभावित करने वाला तीसरा चक्रवात है. इससे पहले ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ आ चुके हैं. पिछले दो चक्रवातों के कारण 4.5 लाख हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फसलों को नुकसान हुआ. पेड़ उखड़े और बिजलीसंचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई.

तूफानों के नाम मनमाने ढंग से नहीं रखे जाते. ‘अकवान’ नाम ईरान ने सुझाया था. यह नाम फारसी पौराणिक कथाओं और महाकाव्य ‘शाहनामा’ से जुड़ा है, जिसमें अकवानएदिव नायक रुस्तम के एक शत्रु के रूप में आता है. कई आ चुके और कई आने तूफानों के 169 नामों की सूची पहले ही बनाई जा चुकी है. इसमें 13 भारतीय तरफ से दिए गए हैं.

उत्तरी हिंद महासागर में नामकरण की व्यवस्था WMO और UN ESCAP के पैनल के तहत चलती है. इसमें बांग्लादेश, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, यूएई और यमन, यानी 13 देश शामिल हैं. हर देश ने 1313 नाम दिए, जिससे कुल 169 नामों की सूची बनी, जिसे IMD ने अप्रैल 2020 में जारी किया. नाम तय क्रम में इस्तेमाल होते हैं और तूफान किसी देश से टकराएगा या कितना ताकतवर होगा, इसका नाम से कोई संबंध नहीं होता. नाम का मकसद है कि एजेंसियां, मीडिया और आम लोग तूफान को आसानी से पहचानें और एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने पर भ्रम न हो.

ओडिशा का हाल.

भारत के सुझाए तूफान 13 नाम और उनका मतलब

भारत की ओर से सुझाए गए 13 नाम हैं: गति, तेज, मुरासु, आग, व्योम, झार, प्रबाह, नीर, प्रभंजन, घुर्णी, अंबुद, जलधि और वेग. ये सभी नाम भारतीय भाषाओं के शब्द हैं और तूफान, हवा, पानी या आसमान से जुड़े हैं. सामान्य अर्थ इस तरह हैं

  • गति: रफ्तार, चाल
  • तेज: तीव्रता, ऊर्जा, तेजी
  • मुरासु: तमिल में युद्ध या उत्सव में बजने वाला ढोल
  • आग:अग्नि
  • व्योम: आकाश, अंतरिक्ष
  • झार: झंझावात, तेज बौछार
  • प्रबाह: प्रवाह, बहाव
  • नीर: पानी, जल
  • प्रभंजन: तेज आंधी, प्रचंड वायु
  • घुर्णी: भंवर, घूमता हुआ चक्र
  • अंबुद: बादल
  • जलधि: समुद्र, सागर
  • वेग: तेज रफ्तार

इनमें से ‘मुरासु’ का इस्तेमाल इसी सीजन में हो चुका है. इस नाम का चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था. क्रम के हिसाब से बाकी भारतीय नाम आगे आने वाले तूफानों के लिए बचे हैं. हालांकि हर देश के नाम बारीबारी से आते हैं, इसलिए भारत के दो नामों के बीच दूसरे देशों के नाम भी इस्तेमाल होते हैं.

BHUBANESWAR BATTERED BY CYCLONE AKVAN! 🌧
Heavy rain and strong winds lash #Odishas capital as the landfall process begins near Gopalpur. The storm is making its presence felt well beyond the coast. Residents: stay indoors & follow official advisories. #CycloneAkvan #Bhubaneswar https://t.co/mEHxlCHJPo

— Subhankar Bera November 20, 2026

ओडिशा और आंध्र प्रदेश का हाल

सावधानी के तौर पर ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है. राज्य के 18 जिलों में अग्निशमन और आपातकालीन सेवा की कुल 216 टीमें तैनात की गई हैं. इनमें भुवनेश्वरकटक ट्विन सिटी में लगाई गई 15 विशेष टीमें भी शामिल हैं, ताकि तैयारी मजबूत रहे और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके.

बचाव और राहत कार्यों के लिए 181 रबर बोट और 233 सर्चलाइट का इंतजाम किया गया है. अग्निशमन कर्मियों को जलभराव, उखड़े पेड़, बंद सड़कों, क्षतिग्रस्त इमारतों और दूसरी आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष उपकरण दिए गए हैं.

विशाखापत्तनम का वीडियो

#WATCH | Cyclone Akvan | Visakhapatnam, Andhra Pradesh: Along the Visakhapatnam coast, winds are blowing at 20 to 30 kmph with rough sea conditions. While the cyclone threat to Visakhapatnam has been averted, rainfall is likely across North Andhra today. https://t.co/CEGPofwXQW

— ANI November 20, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं. समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं. विशाखापत्तनम पर चक्रवात का सीधा खतरा फिलहाल टल गया है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज के कारण शुक्रवार उत्तरी आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY