गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

लगातार 8वें दिन धराशायी हुआ सोना, हो गया ₹12,400 सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी​

देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार 8वें कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ. इसकी कीमत 1,300 रुपए गिरकर 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई. वहीं, चांदी भी 2,500 रुपए टूटकर 1.62 लाख रुपए प्रति किलो रह गई. […]

देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार 8वें कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ. इसकी कीमत 1,300 रुपए गिरकर 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई. वहीं, चांदी भी 2,500 रुपए टूटकर 1.62 लाख रुपए प्रति किलो रह गई. मजबूत रुपए और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाए जाने की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है.

स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,300 रुपए गिरकर 1,34,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. बुधवार को इसकी कीमत 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. इस तरह पिछले 8 कारोबारी सत्रों में सोना कुल 12,400 रुपए सस्ता हो चुका है. 9 नवंबर को सोने की कीमत 1,46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी रही. गुरुवार को चांदी 2,500 रुपए टूटकर 1,62,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,64,500 रुपए प्रति किलो था.

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

निवेश प्लेटफॉर्म मुड्रेक्स के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत के मुताबिक, रुपए में मजबूती आने से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा है. वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाए जाने की उम्मीद भी कीमती धातुओं की कीमतों को नीचे खींच रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी रही. गुरुवार को हाजिर सोना गिरकर 3,717.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर 44.92 डॉलर प्रति औंस रह गई.

चांदी में इस वजह से आई गिरावट

अक्षत सिद्धांत के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर में हुई बैठक के मिनट्स से संकेत मिले हैं कि आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. डॉलर मजबूत होने और ब्याज दरें ऊंची रहने से सोनेचांदी में निवेश की आकर्षकता कम होती है. चांदी पर दबाव की एक और वजह औद्योगिक मांग में कमजोरी है. चूंकि चांदी का इस्तेमाल उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है, इसलिए मांग घटने का असर भी इसकी कीमतों पर पड़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जनवरी 2026 को 121 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचने के बाद चांदी अब 60 फीसदी से ज्यादा टूट चुकी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY