शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
EPFO 3.0 Launch Date: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा!​ | Christchurch Test में New Zealand ने पहले दिन बनाए 246 रन, Blundell और Phillips जमे​ | भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द हो सकती है फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द हो सकती है फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट​

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील जल्द ही फाइनल हो सकती है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पूरी होने के करीब है. दोनों देश अब इस समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया और उसके रोडमैप पर आगे बढ़ […]

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील जल्द ही फाइनल हो सकती है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पूरी होने के करीब है. दोनों देश अब इस समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया और उसके रोडमैप पर आगे बढ़ रहे हैं.

गोयल ने इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026 में वर्चुअली कहा कि ट्रेड डील को फाइनल करने में अब तक सबसे बड़ी परेशानी इसकी प्रक्रिया और आगे बढ़ने के रास्ते को लेकर थी. अब इस दिशा में प्रोग्रेस हो रही है और समझौते की तस्वीर साफ होती दिख रही है.

भारतीय सामान पर 25% टैरिफ का प्रस्ताव

इस बीच अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. अमेरिका ने यह प्रस्ताव अपने सेक्शन 301 जांच के बाद दिया है. इस जांच में अमेरिकी प्रशासन ने भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता और औद्योगिक ढांचे को लेकर सवाल उठाए हैं. हालांकि, भारत ने अमेरिका के इस आकलन को खारिज कर दिया है. भारत का कहना है कि उसके मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ऐसी कोई संरचनात्मक उत्पादन क्षमता नहीं है.

भारत पर सबसे ज्यादा टैरिफ

अमेरिका की ओर से प्रस्तावित टैरिफ दर कई दूसरे एशियाई देशों के मुकाबले ज्यादा है. अमेरिका ने बांग्लादेश, कंबोडिया और इंडोनेशिया के लिए 18% टैरिफ का प्रस्ताव दिया है. वहीं, वियतनाम के साथ व्यापार समझौता होने पर वहां से आने वाले सामान पर 20% टैरिफ लग सकता है.

चीन के लिए भी 20% टैरिफ का प्रस्ताव है. हालांकि, दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम करने के लिए हुआ समझौता 10 जनवरी को खत्म होने वाला है. अगर यह समझौता टूटता है तो चीन पर टैरिफ बढ़कर 40% तक पहुंच सकता है. इसके अलावा, चीन पर पहले से लागू करीब 25% अमेरिकी शुल्क भी जारी रहेंगे.

घटकर 17% हो सकता है टैरिफ

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के मुताबिक, अगर भारत और अमेरिका के बीच आपसी व्यापार को लेकर समझौता हो जाता है तो भारतीय सामान पर प्रस्तावित 25% टैरिफ घटाकर 17% किया जा सकता है. ऐसा होने पर भारतीय निर्यातकों को कई एशियाई देशों के मुकाबले कम टैरिफ का फायदा मिल सकता है.

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना हुआ है. चालू वित्त वर्ष 202627 में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान भारत ने अमेरिका को 59.52 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 52 अरब डॉलर था. यानी इस दौरान भारत का अमेरिका को निर्यात बढ़ा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील होने से भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों को बड़ा फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY