Parliament Session 2026: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज पूरा करने के लिए संसद के दोनों सदनों का सत्र दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है।

सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से इस संबंध में आग्रह किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा की कार्यवाही 30 नवंबर, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू हो सकती है।
3 दिसंबर को समाप्त हो सकता है सत्र
सरकार ने परिसीमन विधेयक पास कराने और सरकारी कामकाज को ध्यान में रखते हुए दोनों सदनों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। कार्यसूची की तात्कालिक जरुरतों के आधार पर लोकसभा और राज्यसभा का सत्र 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकता है।
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को लेकर सरकार की ओर से अनुरोध किया गया है। हालांकि, सत्र की अंतिम कार्यसूची और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।