शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर किशोर मौत मामले में सपा नेता साधु यादव हाउस अरेस्ट, पुलिस ने 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया​ | केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में 50 रन बनाते ही रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने​ | CM योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में निधन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में कोहरा… इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-हिमाचल समेत 15 राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?​

Aaj Ka Mausam: देश के अलगअलग हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. कहीं चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है, तो कहीं तापमान में गिरावट और घना कोहरा सर्दी का अहसास बढ़ा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती […]

Aaj Ka Mausam: देश के अलगअलग हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. कहीं चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है, तो कहीं तापमान में गिरावट और घना कोहरा सर्दी का अहसास बढ़ा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान बहुत गंभीर तूफान में बदल सकता है. इसका 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच लैंडफॉल हो सकता है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं. आज अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी और बिहार में रहेगा कोहरा

आज यूपी के 20 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, बिजनौर, झांसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और रायबरेली में घने कोहरे छा सकता है. बिहार में भी आज ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छाने की संभावना है. विजिबिलिट करीब 50 से 100 मीटर तक रह सकती है. झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है.

राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में कल से 21 नवंबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान है. ओडिशा में आज तेज हवाएं चल सकती हैं. कल से 21 नवंबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाली है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2122 नवंबर और 2023 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी हो सकती है. छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 2022 नवंबर को विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण भारत में बारिश

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज से से 20 नवंबर के बीच तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. 19 नवंबर को यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 23 नवंबर तक अलगअलग जगहों पर बारिश हो सकती है. कर्नाटक के तटीय और आंतरिक इलाकों में 21 से 23 नवंबर के दौरान बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों के मौसम का हाल

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है. यहां पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर तेज हो गया है. हिमाचल प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में 23 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा. यहां भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY