रेड बुल पर की कार्रवाई के बाद एनर्जी ड्रिंक चर्चा में है, लेकिन क्या ये सच में शरीर को एनर्जी देती हैं या सिर्फ कुछ देर के लिए थकान का एहसास दबाती हैं? आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह से शाम तक एक्टिव रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। कभी ऑफिस का काम, कभी पढ़ाई का प्रेशर तो कभी देर रात तक जागने की आदत… ऐसे में कई लोग सुस्ती भगाने के लिए कॉफी या एनर्जी ड्रिंक का सहारा लेते हैं। खासकर युवाओं के बीच एनर्जी ड्रिंक्स का क्रेज काफी बढ़ा है। मार्केटिंग में इन्हें इस तरह पेश किया जाता है, मानो एक कैन पीते ही शरीर में फुर्ती आ जाएगी और दिमाग रॉकेट की तरह काम करने लगेगा। लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है!

हाल ही में 16 नवंबर 2026 को ने रेड बुल इंडिया को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा कि उसके प्रोडक्ट को एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाना चाहिए। पेय में मौजूद चीनी की मात्रा और उसकी मार्केटिंग को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ऐसे में आइए समझते हैं कि आखिर एनर्जी ड्रिंक होती क्या है, यह शरीर पर कैसे असर करती है और सामान्य कोल्ड ड्रिंक से कितनी अलग होती है।
1. आखिर एनर्जी ड्रिंक में ऐसा क्या होता है?
एनर्जी ड्रिंक सिर्फ कोई मीठा और ठंडा पेय नहीं है। इसमें कैफीन जैसे स्टीमुलेन्ट्स मिलाए जाते हैं, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करने का काम करते हैं।इसके अलावा इनमें टॉरिन , बीविटामिन , ग्लूकोरोनोलैक्टोन और कुछ अन्य सामग्री भी हो सकती है। इनमें सबसे अहम भूमिका कैफीन की होती है। यह कुछ समय के लिए नींद और थकान का एहसास कम करके व्यक्ति को ज्यादा अलर्ट महसूस करा सकता है। यही वजह है कि कई लोग देर रात पढ़ाई करने, लंबे समय तक काम करने या थकान महसूस होने पर इनका सेवन करते हैं। लेकिन एक बात समझ लीजिए, एनर्जी ड्रिंक पीने से शरीर की असली थकान खत्म नहीं होती। यह सिर्फ कुछ समय के लिए थकान का एहसास दबा सकती है। यानी नींद की कमी को एक कैन से पूरा नहीं किया जा सकता।
2. नॉर्मल कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक में क्या है फर्क?
दिखने में दोनों ड्रिंक्स एक जैसी लग सकती हैं। दोनों ठंडी होती हैं, कई बार कार्बोनेटेड होती हैं और स्वाद में भी काफी हद तक मिलतीजुलती हो सकती हैं। लेकिन इनके पीछे का मकसद अलग होता है। सामान्य कोल्ड ड्रिंक में आमतौर पर पानी, चीनी, फ्लेवर और कार्बोनेशन होता है। वहीं एनर्जी ड्रिंक में कैफीन जैसे स्टीमुलेन्ट्स भी शामिल किए जाते हैं। यानी कोल्ड ड्रिंक का मुख्य उद्देश्य स्वाद और ताजगी देना होता है, जबकि एनर्जी ड्रिंक को कुछ समय के लिए अलर्टनेस और सतर्कता बढ़ाने वाले पेय के तौर पर बेचा जाता है। हालांकि हर कोल्ड ड्रिंक कैफीनफ्री नहीं होती। कुछ सामान्य सॉफ्ट ड्रिंक्स में भी कैफीन मौजूद हो सकता है। इसलिए सिर्फ बोतल या कैन पर लिखे नाम से फैसला करने के बजाय उसके इंग्रीडिएंट्स और न्यूट्रिशन लेबल को पढ़ना जरूरी है।
3. रेड बुल पर क्यों उठे सवाल? चीनी का है पूरा खेल!
रेड बुल को लेकर मौजूदा विवाद में चीनी की मात्रा भी बड़ा मुद्दा बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI ने रेड बुल के लेबल पर घोषित 11 ग्राम चीनी प्रति 100 मिलीलीटर की मात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं।
अब जरा इसका पूरा गणित समझिए।
-
100 ml में करीब 11 ग्राम चीनी
-
250 ml के कैन में करीब 27.5 ग्राम चीनी
-
500 ml के कैन में करीब 55 ग्राम चीनी
यानी छोटा सा दिखने वाला कैन भी आपके शरीर में अच्छीखासी मात्रा में चीनी पहुंचा सकता है।
FSSAI की चिंता यह है कि जब पेय में मौजूद चीनी से भी काफी मात्रा में कैलोरी मिलती है, तो उसे एनर्जी ड्रिंक के रूप में पेश करने का आधार क्या है? साथ ही, एनर्जी ड्रिंक की मार्केटिंग कहीं लोगों को इसके पोषण संबंधी गुणों को लेकर गलतफहमी तो नहीं दे रही?
4. एक कैन पीने के बाद शरीर में क्या होता है?
एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद आपको कुछ समय के लिए ज्यादा सतर्कता और फुर्ती महसूस हो सकती है। इसकी मुख्य वजह कैफीन है। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, खासकर तब जब इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए।
-
नींद पर असर: कैफीन की वजह से नींद आने में परेशानी हो सकती है।
-
दिल की धड़कन: अधिक कैफीन से कुछ लोगों में दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है।
-
बेचैनी: ज्यादा सेवन करने पर घबराहट, चिड़चिड़ापन और बेचैनी हो सकती है।
-
चीनी का असर: ज्यादा चीनी का नियमित सेवन वजन बढ़ने और मेटाबॉलिक समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है।
इसलिए सिर्फ फुर्ती महसूस करने के लिए बारबार एनर्जी ड्रिंक पीना अच्छी आदत नहीं है।
5. क्या स्पोर्ट्स ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक एक ही हैं?
कई लोग एनर्जी ड्रिंक को स्पोर्ट्स ड्रिंक या ओआरएस के बराबर समझ लेते हैं, जबकि तीनों का काम अलगअलग है। एनर्जी ड्रिंक में कैफीन जैसे स्टीमुलेन्ट्स होते हैं, स्पोर्ट्स ड्रिंक का इस्तेमाल खास परिस्थितियों में एक्सरसाइज के दौरान ऊर्जा और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए किया जाता है, जबकि ओआरएस शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए इस्तेमाल होता है। इसलिए डिहाइड्रेशन होने पर एनर्जी ड्रिंक को ओआरएस का विकल्प समझना गलत है।
तो अगली बार एनर्जी ड्रिंक का कैन खोलने से पहले एक बार उसका लेबल जरूर पढ़िए। याद रखिए, कुछ देर के लिए एक्टिव महसूस करना और शरीर को असली ऊर्जा मिलना, दोनों अलगअलग बातें हैं।
ये भी पढ़े: