मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
तीन साल बाद आईपीएल में वापसी की तैयारी, बेन स्टोक्स ने नीलामी में कराया नाम दर्ज, बांग्लादेश के 12 खिलाड़ी भी मैदान में​ | ग्रेटर नोएडा में इंस्पेक्टर के बेटे का चालान काटना पड़ा भारी! हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर​ | वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक धमाके के बाद अब पाकिस्तान से टक्कर का इंतजार, सेमीफाइनल में हो सकता है आमना-सामना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Election 2027:अखिलेश ने राहुल को दिया 26 सीटों का ऑफर, कांग्रेस 100 से कम पर तैयार नहीं, गठबंधन पर फंसेगी बात?​

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सौंपी थी। कांग्रेस 100 से कम सीटों पर […]

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सौंपी थी। कांग्रेस 100 से कम सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनना आसान नहीं दिख रहा।वहीं आज दोनों दलों के बीच दूसरे दिन की बातचीत होनी है।

सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर

सूत्रों के मुताबिक, SP ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। इनमें 6 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी या दूसरे नंबर पर रही थी। बाकी 20 सीटें भी कांग्रेस के खाते में प्रस्तावित की गई हैं। हालांकि, कांग्रेस की मांग इससे काफी ज्यादा है।

रामपुर खास और फरेंदा समेत इन सीटों का प्रस्ताव

समाजवादी पार्टी के प्रस्ताव में दो सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी। इनमें रामपुर खास और फरेंदा शामिल हैं। इसके अलावा चार सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इनमें मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर शामिल हैं। बाकी 20 प्रस्तावित सीटें हैं बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राममल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट।

130 सीटों पर कांग्रेस से मांगा जीत का हिसाब

कांग्रेस ने SP को 130 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी थी। इनमें से 26 सीटों का प्रस्ताव देने के बाद सपा ने बाकी सीटों पर कांग्रेस से जीत का समीकरण और संभावित उम्मीदवारों की जानकारी मांगी है। सपा जानना चाहती है कि इन सीटों पर कांग्रेस की जीत की कितनी संभावना है और कौन चुनाव लड़ सकता है।

100 से कम सीटों पर तैयार नहीं कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में लगातार मेहनत की है। पार्टी ने कई प्रदर्शनों में हिस्सा लिया, जिसका असर लोकसभा चुनाव में भी दिखाई दिया और सीटों में बढ़ोतरी हुई। इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें मांग रही है। पार्टी 100 से कम सीटों पर सहमत होने को तैयार नहीं है।

145 सीटों की मांग पर कांग्रेस लचीली

कांग्रेस 145 सीटों की मांग से बातचीत शुरू करना चाहती है। हालांकि, पार्टी सीटों की संख्या में बदलाव के लिए तैयार है। कांग्रेस सम्मानजनक सीट बंटवारे पर जोर दे रही है। पार्टी का मानना है कि 50 से कम सीटें मिलने पर गठबंधन में सहमति बनना मुश्किल होगा। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY