बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सोने की कीमत में गिरावट, चांदी भी हुई इतनी सस्ती; क्या है आज का रेट?​ | Tata की कार खरीदने के लिए अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे! 1 दिसंबर से महंगी होंगी गाड़ियां, इतनी बढ़ी कीमत​ | आपकी बिसलेरी की बोतल कितनी सुरक्षित? कंपनी ने 143 प्लांटों को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

1,785 रुपये वाला NSE का शेयर 2,250 पर पहुंचा, ब्रोकरेज बोले- अभी और बढ़ेगा दाम​

NSE Share Price: शेयर बाजार में जिन निवेशकों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में पैसा लगाया था, उनके चेहरे पर अब मुस्कान लौट आई है. शुरुआती सुस्ती के बाद इस शेयर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उन्हें बड़ी राहत मिल गई है. सोमवार को एनएसई का शेयर 0.50 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ […]

NSE Share Price: शेयर बाजार में जिन निवेशकों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में पैसा लगाया था, उनके चेहरे पर अब मुस्कान लौट आई है. शुरुआती सुस्ती के बाद इस शेयर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उन्हें बड़ी राहत मिल गई है. सोमवार को एनएसई का शेयर 0.50 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 2,209 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन आज बुधवार को ये लगभग 2 फीसदी के उछाल के साथ 2,250 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. ये भाव इसके 1,785 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 26 फीसदी ऊपर है. यानी जिन लोगों ने धैर्य रखा, उन्हें अब बढ़िया फायदा दिख रहा है.

सुस्त लिस्टिंग से मजबूत रिकवरी तक का सफर

एनएसई का आईपीओ इसी साल सितंबर महीने में आया था. ये देश के सबसे बड़े आईपीओ में से एक था, जिसे लेकर बाजार में खासी चर्चा थी. कंपनी का ये इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इसके लिए 1,700 से 1,785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था. 24 सितंबर को जब इसके शेयर बीएसई पर लिस्ट हुए, तो भाव सिर्फ 1,800 रुपये रहा. इश्यू प्राइस के मुकाबले ये बेहद मामूली प्रीमियम था. जो निवेशक सिर्फ लिस्टिंग गेन यानी पहले दिन की कमाई के लिए इसमें आए थे, उन्हें इससे काफी निराशा हुई थी. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर ने जबरदस्त वापसी की. तब से अब तक ये स्टॉक 22 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है.

ब्रोकरेज फर्म आनंदराठी ने जताया शेयर पर भरोसा

शेयर की इस तेजी के बाद अब कई ब्रोकरेज फर्में एनएसई के आगे के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक हैं. इनमें ब्रोकरेज फर्म आनंदराठी का नाम भी शामिल है. आनंदराठी ने इस शेयर को ‘बाय’ यानी खरीदने की सलाह के साथ कवर करना शुरू किया है. ब्रोकरेज ने एनएसई के शेयर के लिए 2,381 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. सोमवार के बंद भाव को देखें तो जानकारों का साफ मानना है कि इस शेयर में अभी और दम बाकी है.

सितंबर तिमाही के दमदार नतीजों ने दिया सहारा

एनएसई के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी के दमदार तिमाही नतीजे बड़ी वजह हैं. चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एनएसई का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 23 फीसदी उछलकर 2,578 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले की इसी तिमाही में टैक्स के बाद कंपनी का मुनाफा 2,098 करोड़ रुपये रहा था. कमाई के मोर्चे पर भी एक्सचेंज ने बढ़त बनाई है. सितंबर तिमाही में एनएसई की कुल इनकम 9 फीसदी बढ़कर 4,554 करोड़ रुपये हो गई. कंपनी के इसी दमदार प्रदर्शन का सीधा असर इसके शेयरों पर देखने को मिला है.

दुनिया का 5वां सबसे बड़ा एक्सचेंज बना एनएसई

शेयरों में लगातार आई मजबूती ने एनएसई को ग्लोबल लेवल पर बड़ी पहचान दिला दी है. अब ये दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन चुका है. मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में इसने नैस्डेक और हांगकांग के स्टॉक एक्सचेंज को भी पीछे छोड़ दिया है. ताजा तेजी के बाद एनएसई का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,46,777 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. घरेलू बाजार की बात करें तो ये देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है. इसका सीधा मुकाबला बीएसई से होता है, जो न सिर्फ भारत बल्कि एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है. इसके बावजूद कैश और एफएंडओ, दोनों ही सेगमेंट में वॉल्यूम के मामले में बीएसई, एनएसई से काफी पीछे है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY