अगर आप दिसंबर में टाटा मोटर्स की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. देश में सबसे ज्यादा गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. इसका असर सिर्फ पेट्रोल और डिजल वाली कारों पर नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी पड़ेगा. यानी अब टाटा की नई कार या एसयूवी घर लाने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. कंपनी ने बताया है कि ये कीमत 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी.

Tata की कारें कितनी महंगी होंगी?
ने जानकारी दी है कि कंपनी अपनी सभी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी. इस फैसले में पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक कारें और SUV भी शामिल हैं. यानी कंपनी की पूरी पैसेंजर व्हीकल रेंज पर नई कीमतों का असर देखने को मिलेगा. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर गाड़ी की कीमत बिल्कुल 0.5 प्रतिशत ही बढ़ेगी. कंपनी अलगअलग मॉडल और उनके वैरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव करेगी.
उदाहरण के लिए, अगर किसी कार की एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये है, तो 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के हिसाब से उसकी कीमत करीब 5,000 रुपये बढ़ सकती है. हालांकि, यह सिर्फ समझाने के लिए एक उदाहरण है। असल बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के अनुसार अलग होगी.
आखिर क्यों बढ़ रही हैं Tata की कारों की कीमतें?
के मुताबिक, पिछले कुछ समय से गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और दूसरे जरूरी सामान की लागत बढ़ी हुई है. इसका सीधा असर कंपनी के गाड़ियां बनाने के कुल खर्च पर पड़ रहा है. कंपनी अब तक इस अतिरिक्त खर्च का बड़ा हिस्सा खुद उठा रही थी, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े. लेकिन लागत लगातार ऊंची रहने के कारण अब कंपनी ने इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूलने का फैसला किया है. यही वजह है कि दिसंबर से कारों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं.
पेट्रोलडीजल के साथ इलेक्ट्रिक कारें भी होंगी महंगी
इस बार कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों तक सीमित नहीं है. Tata की इलेक्ट्रिक कारें भी इस फैसले के दायरे में आएंगी. ऐसे में जो ग्राहक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें भी नई कीमतों के हिसाब से अपना बजट तय करना होगा. कंपनी का कहना है कि कीमतें बढ़ाने के बावजूद वह ग्राहकों को उनकी गाड़ी की कीमत के हिसाब से बेहतर सुविधाएं और अच्छा एक्सपीरियंस देने की कोशिश जारी रखेगी.