Bulandshahr Naseem Durrani Encounter: के से बड़ी खबर सामने आई है। के सोनिया विहार में हुए समीर हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर नसीम दुर्रानी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।

बताया जा रहा है कि नसीम दुर्रानी पर कई संगीन आपराधिक मामलों का आरोप था। इस आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी था।
ये खबर भी पढ़ें:
कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में के दफ्तर के बाहर गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का एनकाउंटर हुआ। इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद नसीम दुर्रानी मारा गया।
समीर हत्याकांड में था आरोपी
नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को समीर की हत्या करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि समीर पर 15 से 20 गोलियां बरसाई गई थीं। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
बता दें कि, नसीम के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे लगभग 25 गंभीर मुकदमे दर्ज थे।
छोटा शकील और छोटा राजन से भी जुड़ा नाम
गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ता रहा है। उसका संबंध छोटा शकील और छोटा राजन जैसे अपराधियों से भी बताया जा रहा है। इसके अलावा उस पर तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था।
नोएडा STF और दिल्ली पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन
नसीम दुर्रानी को पकड़ने के लिए नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ये खबर भी पढ़ें: