बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सोने की कीमत में गिरावट, चांदी भी हुई इतनी सस्ती; क्या है आज का रेट?​ | Tata की कार खरीदने के लिए अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे! 1 दिसंबर से महंगी होंगी गाड़ियां, इतनी बढ़ी कीमत​ | आपकी बिसलेरी की बोतल कितनी सुरक्षित? कंपनी ने 143 प्लांटों को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Stock Market Bumper Rally: सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 84,000 पर पहुंचा:निफ्टी भी 450 अंक चढ़ा​

Stock Market Bumper Rally: शेयर बाजार में बुधवार 25 नवंबर को बंपर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 84,000 पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी भी 450 अंक चढ़ा है। आपको बता दें बुधवार को कारोबार की तूफानी शुरुआत हुई है और सेंसेक्सनिफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए नजर आए हैं। गौरतलब […]

Stock Market Bumper Rally: शेयर बाजार में बुधवार 25 नवंबर को बंपर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 84,000 पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी भी 450 अंक चढ़ा है।

आपको बता दें बुधवार को कारोबार की तूफानी शुरुआत हुई है और सेंसेक्सनिफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है एक दिन की छुट्टी के बाद ओपनिंग के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 1500 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया है तो नहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 400 अंक चढ़ा। 

  ट्रंप की नए टैरिफ लगाने की तैयारी 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए टैरिफ लगाने की तैयारी के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। ट्रंप के निशाने पर भारत समेत 16 देश बताए जा रहे हैं। अमेरिका के नए टैरिफ अटैक की खबर से चीन और जापान सहित कई देशों के शेयर बाजारों में चिंता का माहौल है। हालांकि, इसका असर भारतीय बाजार पर कमजोर पड़ता नजर आया और सेंसेक्सनिफ्टी ने कारोबार की शुरुआत से ही तेजी दिखाई।

सेंसेक्स में 1500 अंकों से ज्यादा की छलांग

बुधवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स ने जोरदार बढ़त दर्ज की। पिछले कारोबारी सत्र में 82,435 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स करीब 1,001 अंकों की तेजी के साथ 83,436 पर खुला। इसके बाद खरीदारी बढ़ने से बाजार में तेजी और तेज हो गई। कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 1,500 अंकों से ज्यादा उछलकर 83,969 के स्तर तक पहुंच गया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY