शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
SP Manifesto 2027: UP में 25 लाख नौकरियां, ₹40000 पेंशन, ₹10 लाख तक इलाज और बिजली मुफ्त! पुलिस में 33% महिलाओं की भर्ती का सपा का वादा​ | MLFF टोल पर नंबर प्लेट छिपाई तो अब लगेगा 5 गुना जुर्माना! ये गलती पड़ेगी महंगी​ | सर्दियों में घुटनों और कमर के दर्द से हैं परेशान? राहत के लिए मालिश में इस्तेमाल करें ये 4 प्राकृतिक तेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में 10 डिग्री पहुंचा पारा… UP से पंजाब तक छाएगा कोहरा, 5 राज्यों में होगी बारिश; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल​

Aaj Ka Mausam: नवंबर के आखिरी हफ्ते में देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं और तापमान में गिरावट की वजह से सुबह और रात की ठंड महसूस की जाने लगी है. पहाड़ी राज्यों में भी ठंड लगातार बढ़ रही […]

Aaj Ka Mausam: नवंबर के आखिरी हफ्ते में देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं और तापमान में गिरावट की वजह से सुबह और रात की ठंड महसूस की जाने लगी है. पहाड़ी राज्यों में भी ठंड लगातार बढ़ रही है. वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का सिलसिला रुक नहीं रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 25 नवंबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने वाला है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है. दिल्ली में कोहरे के साथसाथ ठंड भी होने लगी है. राजधानी में अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में 28 से 30 नवंबर के बीच मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

यूपीबिहार में कोहरा

यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस हो सकता है. यूपी में 30 नवंंबर तक कई इलाकों में घना कोहरे की स्थिति रह सकती है. बिहार में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. सुबह कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है.

राजस्थानएमपी में कैसा है मौसम?

झारखंड में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है. पंजाब में आज घना कोहरा छाया रह सकता है. राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कई शहरों में पारा लागातार गिर रहा है. मध्य प्रदेश में ठंड का असर दिख रहा है. यहां भोापल में न्यूनतम 9 डिग्री और शाजापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

दक्षिण भारत में बारिश

केरल और माहे में आज से 28 नवंबर के बीच अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30 नवंबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों में गरजचमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 नवंंबर तक बारिश हो सकती है. तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 28 नवंबर तक बारिश हो सकती है. तेलंगाना में आज नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

हिमाचलउत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है. प्रदेश में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, पर्वतीय जिलों की घाटियों में सुबह के समय हल्का कोहरा दिख सकता है. हिमाचल प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है व ठंड में और इजाफा हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY