: का प्यार चाहिए, का पैसा चाहिए, भारत का बाजार चाहिए… लेकिन जब बात भारत की आती है तो अचानक यही कलाकार भारत के खिलाफ खड़े नजर आते हैं! सवाल अब सिर्फ किसी पाकिस्तानी सीरियल, फिल्म या गाने का नहीं है, बल्कि उसमें काम कर रहे एक्टर एक्ट्रेस से जुड़ा है। काम के लिए ‘भारत’, लेकिन जब बात Terrorism पर आए तो यही कलाकार Terrorism की सराहना करते हैं। सोशल मीडिया और पोस्ट कर साथ उनका साथ देते हैं। ऐसे में आपको क्या लगता है भारत को ‘पाक शोज़’ की जरूरत है?

दरअसल, पाकिस्तानी कलाकारों के लिए भारत लंबे समय से एक बड़ा बाजार रहा है। यहां उनके सीरियल देखे गए, गाने सुने गए और कलाकारों को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। लेकिन भारतपाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ते ही तस्वीर बदल जाती है। आतंकवाद और भारत की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के बयान सामने आते हैं, जो भारत में सवाल खड़े करते हैं।
अब नेटफ्लिक्स की पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं समेट लो’ को लेकर विवाद तेज है। भारत में इसकी स्ट्रीमिंग रोकने की मांग उठ रही है। इसी बीच सीरीज के अभिनेता हमजा अली अब्बासी का पुराना बयान फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की तारीफ की थी। उन्होंने हाफिज सईद को अच्छा, शरीफ और विनम्र इंसान बताते हुए उसके खिलाफ चल रहे ‘प्रोपेगेंडा’ को स्पष्ट करने के लिए उसका इंटरव्यू लेने की बात कही थी। हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी घोषित किया है और वह 26/11 मुंबई हमलों का प्रमुख आरोपी रहा है। यानी विवाद सिर्फ किसी सीरियल की स्क्रीनिंग या किसी अभिनेता की लोकप्रियता का नहीं है। सवाल उस कंटेंट के साथ जुड़े चेहरों के सार्वजनिक रुख का भी है।
दुनिया की सबसे बड़ी मनोरंजन मार्केट्स में से एक ‘भारत’
भारत दुनिया की सबसे बड़ी मनोरंजन मार्केट्स में से एक है। यहां करोड़ों दर्शक हैं, बड़ा डिजिटल बाजार है और कलाकारों को लोकप्रियता के साथ कमाई के बड़े अवसर भी मिलते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट को भी भारत में दर्शक मिले। लेकिन जब भारतपाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता है, आतंकवाद का मुद्दा सामने आता है या फिर भारत अपनी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करता है, तब कुछ पाकिस्तानी कलाकार भारत के लिए उल्टा सीधा बोलते हैं।
ये भी पढ़ें:
फवाद, माहिरा और हानिया के बयान भी बने विवाद की वजह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट भारत में बड़े विवाद का कारण बने। फवाद खान ने भारतीय सैन्य कार्रवाई पर आपत्ति जताई।
माहिरा खान ने भी भारतीय कार्रवाई की आलोचना की। हानिया आमिर ने भी भारत की कार्रवाई के खिलाफ पोस्ट किया। इन बयानों के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और उनके प्रोजेक्ट्स को लेकर विरोध और तेज हुआ। फवाद खान की आने वाली सीरीज ‘जो बचे हैं समेट लो’ भी इसी विवाद के केंद्र में आ गई।
अब ‘दरएनिजात’ को लेकर भी बवाल
नवंबर 2026 में पाकिस्तानी टीवी सीरियल ‘दरएनिजात’ की भारत में निजी स्क्रीनिंग को लेकर भी विवाद सामने आया। बेंगलुरु में होने वाले दो प्राइवेट स्क्रीनिंग कार्यक्रम सोशल मीडिया पर विरोध के बाद रद्द कर दिए गए। इसके बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी खान की प्रतिक्रिया भी चर्चा में आ गई। उन्होंने स्क्रीनिंग रद्द होने पर भारत को लेकर तंज किया। वहीं यासिर हुसैन ने भी भारत में पाकिस्तानी शो पर रोक की मांग करने वालों और भारतीय कलाकारों पर टिप्पणी की। यानी विवाद अब सिर्फ स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट तक सीमित नहीं है। दोनों तरफ से सोशल मीडिया पर बयानबाजी भी इस टकराव को और बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें:
भारत ने जगह दी, लेकिन अब फैसला दर्शकों का
भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों को सुननेदेखने में कभी खास संकोच नहीं किया। उनके गाने चले, ड्रामे देखे गए और कलाकारों को यहां पहचान मिली। लेकिन रिश्ते सिर्फ मनोरंजन से नहीं चलते। जब बात आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ती है, तो भावनाएं और प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। भारत के दर्शक किसी कलाकार के कंटेंट को देखना बंद कर दें, किसी पाकिस्तानी फिल्म या सीरियल को प्लेटफॉर्म पर समर्थन का करें तो? पाकिस्तानी शोज़ अपनी अच्छी खासी ऑडियंस खो देगी।
तो फिर सवाल बिल्कुल साफ है, भारत के दर्शकों को क्या पाकिस्तानी कलाकारों और उनके कंटेंट की जरूरत है? जवाब शायद अब दर्शक खुद देना चाहते हैं। भारत के पास अपनी फिल्मों, वेब सीरीज, संगीत और कलाकारों की कमी नहीं है। ऐसे में अगर कोई कलाकार भारत से प्यार, लोकप्रियता और कमाई तो चाहता है, लेकिन भारत के खिलाफ संवेदनशील मुद्दों पर खड़ा नजर आता है, तो भारतीय दर्शकों के पास भी यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वे अपना समय, पैसा और प्लेटफॉर्म किसे देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: