मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
SBI, HDFC और ICICI देश के सबसे जरूरी बैंक, RBI ने फिर लगाई मुहर!​ | पिता और 11 साल के बेटे का कमाल! दो पहियों पर Mini Cooper चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर कर दिया बड़ा दान​ | गंगा घाट सा रोशन हो आपका घर…देव दीपावली की शुभकामनाएं इन कोट्स के जरिए दें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dev Deepawali 2026: काशी में आज 11 लाख दीपों से जगमगाएंगे 84 घाट, CM योगी जलाएंगे पहला दीप, जानिए क्या हैं खास इंतजाम?​

Dev Deepawali 2026:  और आध्यात्म की नगरी में आज 24 नवंबर को  का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गंगा के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। इस बार काशी के 84 से अधिक घाटों पर करीब 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए 40 देशों से […]

Dev Deepawali 2026:  और आध्यात्म की नगरी में आज 24 नवंबर को  का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गंगा के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। इस बार काशी के 84 से अधिक घाटों पर करीब 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए 40 देशों से मेहमान पहुंचेंगे। वहीं, करीब 15 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है।

देव दीपावली का शुभारंभ से ही धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5:15 से 5:45 बजे तक गंगा के सभी प्रमुख घाटों और दूसरी ओर रेती पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद शाम 6 से 7 बजे तक प्रमुख घाटों पर भव्य गंगा आरती होगी।

शाम 7:20 से 7:45 बजे तक चेतसिंह किले पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का आयोजन होगा। वहीं, रात 8 से 8:10 बजे तक चेतसिंह घाट के सामने आसमान में ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन रात 8:30 से 8:40 बजे तक ललिता घाट के सामने रेती पर ग्रीन आतिशबाजी के साथ होगा।

2100 स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे शिव तांडव 

इस बार देव दीपावली के आयोजन में वाराणसी में पहली बार 2,100 स्वदेशी ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे। इन ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के धरती पर अवतरण जैसे पौराणिक प्रसंगों को शो किया जाएगा।

इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा काल भैरव की आकृतियां भी आसमान में बनाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के प्रतीकों के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान भी दिखाई जाएगी।

25 मिनट का होगा लेजर और 3D प्रोजेक्शन शो

देव दीपावली पर चेतसिंह किले में होने वाला विशेष शो कुल 25 मिनट का होगा। इसमें 17 मिनट तक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और 8 मिनट तक लेजर शो प्रस्तुत किया जाएगा।

इस दौरान ऐतिहासिक इमारतों और गंगा घाटों की दीवारों पर काशी के धार्मिक इतिहास, भगवान शिव और मां गंगा से जुड़े पौराणिक प्रसंगों को दिखाया जाएगा। संवाद, संगीत और वॉयस ओवर के माध्यम से दर्शकों को देव दीपावली के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारें में बताया जाएगा।

दशाश्वमेध घाट पर दिखेगी सबसे भव्य गंगा आरती

देव दीपावली पर के सभी प्रमुख घाटों को विशेष रूप से सजाया गया है। पंचगंगा घाट पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ आयोजन की शुरुआत होगी, जबकि दशाश्वमेध घाट पर सबसे भव्य गंगा आरती आयोजित की जाएगी। गंगा के 84 घाटों पर अलगअलग समुदायों की ओर से दीप जलाए जाएंगे।

पांडेय घाट पर काशी विश्वनाथ धाम की थीम पर दीपों से झांकी सजाई जाएगी। इस बार कुल 11 लाख दीप जलाए जाने की तैयारी है, जिनमें करीब 50 हजार दीये गाय के गोबर से बनाए गए हैं।

सुरक्षा के लिए 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के मुताबिक, आयोजन की सुरक्षा के लिए 25 IPS और 50 PPS अधिकारियों सहित राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। गंगा में 50 रेस्क्यू बोट तैनात रहेंगी। जल पुलिस और NDRF की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। एटीएस, क्यूआरटी और एंटी ड्रोन सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को 3 स्तरों में बांटा गया है। घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सबसेक्टर में विभाजित कर निगरानी की जाएगी।

शहर में बसों की एंट्री पर रोक, बदले गए रूट

देव दीपावली के दौरान शहर में भीड़ और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। काशी और कैंट बस स्टेशन से चलने वाली बसों के साथ निजी बसें भी शहर के अंदर नहीं आ सकेंगी।

1. , आजमगढ़ और की बसें रिंग रोड हरहुआ, बावन बीघा और संदहा अंडरपास के पास रुकेंगी।

2. चंदौली, , सोनभद्र और मिर्जापुर की बसें मोहनसराय स्थित ठिकाना ढाबा के पास से संचालित होंगी।

3. भदोही की बसें परमपुर अंडरपास तक आएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी।
बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्री सिटी बसों और अन्य सवारी वाहनों के माध्यम से शहर में पहुंच सकेंगे।

पार्किंग के लिए 57 स्थान5 होल्डिंग एरिया निर्धारित

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर में 57 पार्किंग स्थल बनाए हैं। इनमें बेनियाबाग पार्किंग, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, टाउनहॉल, बीएचयू, क्वींस कॉलेज, संस्कृत विश्वविद्यालय, कैंट स्टेशन, पहड़िया मंडी, लंका मैदान, रामबाग ग्राउंड और अन्य निर्धारित स्थान शामिल हैं।

इसके अलावा पांच होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। इनमें रामनगर का दुर्गा मंदिर क्षेत्र, लंका मैदान, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, बीएचयू कैंपस और यूपी कॉलेज परिसर शामिल हैं। यहां जरूरत के अनुसार भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।

देव दीपावली मनाने की शुरुआत कब से हुई?

काशी में देव की शुरुआत वर्ष 1985 में हुई थी। इसकी शुरुआत कुछ युवाओं ने की थी, जो पंचगंगा घाट पर क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने श्रद्धालुओं से दीये और तेल के लिए पैसे जुटाकर पहली बार घाट पर पांच दीप जलाए थे।

इसके बाद वर्ष 1986 में पंचगंगा, बालाजी, सिंधिया, मान मंदिर और अहिल्याबाई घाट सहित पांच घाटों पर आयोजन किया गया। 1987 में इसमें अन्य लोग भी जुड़ने लगे और दशाश्वमेध घाट सहित करीब 15 घाटों तक इसका विस्तार हुआ।

चौथे साल अस्सी घाट भी आयोजन से जुड़ा। इसके बाद हर साल घाटों की संख्या बढ़ती गई। पांचवें वर्ष तक 27 घाटों पर देव दीपावली मनाई जाने लगी। आज यह आयोजन काशी के 85 से अधिक गंगा घाटों तक फैल चुका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक इस पर्व की चर्चा रहती है। श्रद्धालु यहां देशविदेश से शामिल होने आते हैं

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY