बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या जहरीली हवा आंतों की सेहत को भी प्रभावित कर रही है? जानें प्रदूषण और गट हेल्थ का संबंध​

दिल्लीएनसीआर समेत देश के अधिकतर हिस्सों में बढ़े हुए पॉल्यूशन की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है. एयर पॉल्यूशन शरीर में कई दिक्कतों की वजह बनता है. क्या आप जानते हैं कि वायु प्रदूषण का असर सिर्फ हमारे फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित कर […]

दिल्लीएनसीआर समेत देश के अधिकतर हिस्सों में बढ़े हुए पॉल्यूशन की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है. एयर पॉल्यूशन शरीर में कई दिक्कतों की वजह बनता है. क्या आप जानते हैं कि वायु प्रदूषण का असर सिर्फ हमारे फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित कर सकता है. हाल के वर्षों में प्रदूषण और आंतों की सेहत के बीच संबंध को लेकर भी चर्चा बढ़ी है. दरअसल, हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे बेहद छोटे प्रदूषण कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचते हैं.

इनमें से कुछ कण हमारे पाचन तंत्र तक भी पहुंच सकते हैं, जिन्हें शरीर निगल लेता है. एक्सपर्ट के जरिए जानें कैसे ये हमारे पेट और गट हेल्थ को कमजोर बनाता है या नुकसान पहुंचाता है.

पॉल्यूशन का गट हेल्थ पर असर

डॉक्टर अभिषेक दीपक का कहना है कि इन प्रदूषण कणों के संपर्क में आने से शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है. इसका असर आंतों में मौजूद अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के संतुलन यानी गट माइक्रोबायोम पर पड़ने की आशंका रहती है. गट माइक्रोबायोम हमारे पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.

जब आंतों में इन बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ता है, तो कुछ लोगों को पेट फूलना, गैस, कब्ज, पेट में असहजता और पाचन से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती हैं. हालांकि, हर व्यक्ति में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते और प्रदूषण को इन समस्याओं का सीधा कारण मानने के लिए अभी और शोध की जरूरत है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

ऐसे मौसम में खानपान और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. खाने में दही, छाछ, फल, हरी सब्जियां और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें. पर्याप्त पानी पिएं और बाहर के खुले में रखे खाने से बचें. साथ ही, प्रोसेस्ड फूड और बहुत ज्यादा तलेभुने खाने का सेवन कम करें.

अगर पेट से जुड़ी परेशानी लगातार बनी रहती है, तो इसे सामान्य गैस या अपच समझकर नजरअंदाज न करें. डॉक्टर से सलाह लें. प्रदूषण से बचाव के साथसाथ अपनी गट हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है.

क्यों बढ़ रहा प्रदूषण

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम का कहना है कि राजधानी दिल्ली लोकल वाहनों से निकलने वाले धुएं की हिस्सेदारी 20.2% से 52% तक है और ये बहुत ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के कुल PM2.5 स्तर में 54.43% हिस्सा पड़ोसी एनसीआर जिलों से हवा के साथ आने वाले प्रदूषण का है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY