शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्राहकों की पहली पसंद बना यह इलेक्ट्रिक स्कूटर! सालाना सेल्स में जबरदस्त उछाल, iQube और Vida को पछाड़ा​ | उद्योग जगत को पीएम मोदी ने यूं ही नहीं घेरा…टैक्स में राहत मिली और मुनाफा भी बढ़ा, फिर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने में पीछे क्यों रहीं कंपनियां?​ | Sandpapergate Scandal के बीच कप्तान पद छोड़ने से Pat Cummins का इनकार, Cricket Australia के फोरम को दिया 100% समर्थन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CM Yogi Emotional: मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए CM योगी, आंखों से छलके आंसू, रूमाल से पोंछते नजर आए​

: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर के पास श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान वह रूमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए। इसके […]

: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर के पास श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान वह रूमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हो गई। सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे किया जाना है। अंतिम संस्कार में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। मां की अंत्येष्टि और पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौटेंगे।

अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे CM योगी

नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥
🙏 pic.twitter.com/usBszRtWjQ

— Yogi Adityanath November 21, 2026

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। राजधानी में शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित होना है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मिली थी मां के निधन की खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मां के निधन की सूचना मिली थी। उस समय वह चंपा देवी पार्क में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने थे।

ये भी पढ़ें:

मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से मुलाकात की और फिर गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को ही वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और मां को श्रद्धांजलि दी। शनिवार को मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री का भावुक रूप देखने को मिला। मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY