सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पद और रसूख नहीं, सक्रियता बनेगी टिकट की कसौटी; यूपी में निष्क्रिय नेताओं पर बीजेपी सख्त​ | Uttarakhand Women Empowerment: धामी सरकार के महिला सशक्तिकरण पर बड़े कदम, 2.65 लाख लखपति दीदी और बेटियों को करोड़ों की मदद​ | UP: चंदौली में BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पद और रसूख नहीं, सक्रियता बनेगी टिकट की कसौटी; यूपी में निष्क्रिय नेताओं पर बीजेपी सख्त​

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों की सक्रियता का हिसाबकिताब शुरू कर दिया है. पार्टी में अब सिर्फ पद और राजनीतिक रसूख के दम पर टिकट की दावेदारी आसान नहीं होगी. संगठन के कामकाज, जनता के बीच सक्रियता और चुनावी जिम्मेदारियों को निभाने का […]

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों की सक्रियता का हिसाबकिताब शुरू कर दिया है. पार्टी में अब सिर्फ पद और राजनीतिक रसूख के दम पर टिकट की दावेदारी आसान नहीं होगी. संगठन के कामकाज, जनता के बीच सक्रियता और चुनावी जिम्मेदारियों को निभाने का रिकॉर्ड टिकट का बड़ा आधार बन सकता है.

प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संगठनात्मक कामकाज में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है. खासतौर पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाने वाले नेताओं और पदाधिकारियों को लेकर नेतृत्व की नाराजगी सामने आई है. बैठक में प्रवासी बहनों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं किए जाने का मुद्दा भी सामने आया. इसे लेकर भी पार्टी नेतृत्व ने नाराजगी जताई.

संगठन की ओर से चलाए जा रहे अभियानों में महिलाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है. नेतृत्व का मानना है कि सिर्फ कागजों पर संगठन की सक्रियता दिखाने से चुनावी लक्ष्य हासिल नहीं होंगे.

2027 के टिकट के दावेदारों के लिए

विनोद तावड़े की नाराजगी को 2027 विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व का संदेश साफ है कि चुनाव में उन्हीं चेहरों को प्राथमिकता मिलेगी, जिनकी अपने क्षेत्र में पकड़ है और जो संगठन के अभियानों में लगातार सक्रिय रहते हैं.

दावेदारों को अब साबित करनी होगी सक्रियता

इसका मतलब है कि विधायकों, पूर्व विधायकों और टिकट के दावेदारों को अब अपनी सक्रियता साबित करनी होगी. संगठन के कार्यक्रमों से दूरी, मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में लापरवाही और कार्यकर्ताओं के बीच कमजोर पकड़ राजनीतिक दावेदारी पर भारी पड़ सकती है.

कामकाज के आधार पर परखने का संकेत

बीजेपी में 2027 के लिए टिकट का पैमाना केवल जीतहार या राजनीतिक समीकरण तक सीमित नहीं रहने वाला. पार्टी संगठन के प्रति समर्पण, बूथ स्तर पर काम और जनता के बीच सक्रियता को भी कसौटी बनाने की तैयारी में है. यानी चुनाव से पहले ही बीजेपी ने अपने नेताओं को कामकाज के आधार पर परखने का संकेत दे दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY