गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bollywood स्टार Sushmita Sen मना रही 51वां जन्मदिन, Miss Universe से लेकर OTT तक बनाई पहचान​ | बुमराह की गेंद पर मचा बवाल, शुभमन गिल अंपायर से करने लगे बहस! DRS में ऐसा क्या दिखा कि गंवाना पड़ा भारत को रिव्यू?​ | Azam Khan Supreme Court: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का जमानत आदेश बरकरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लूट, डकैती, अटैम्प्ट टू मर्डर समेत 35 से अधिक मुकदमों में वांटेड था वाहिद अंसारी, एनकाउंटर में ढेर​

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर में गाजीपुर के कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी को पुलिस ने आमने सामने के मुठभेड़ में मार गिराया है. यह बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अंबेडकर नगर पहुंचा था. पुलिस के मुताबिक बदमाश वाहिद पूर्वांचल के कुख्यात बिल्लू इंदौरिया गैंग का शार्प शूटर था. अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह […]

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर में गाजीपुर के कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी को पुलिस ने आमने सामने के मुठभेड़ में मार गिराया है. यह बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अंबेडकर नगर पहुंचा था. पुलिस के मुताबिक बदमाश वाहिद पूर्वांचल के कुख्यात बिल्लू इंदौरिया गैंग का शार्प शूटर था. अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बदमाश की तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी.

इसी बीच मंगलवार रात अकबरपुर थाना पुलिस को इस बदमाश के बारे में इनपुट मिला. बताया गया कि यह बदमाश शिवबाबा धाम के पास मौजूद है. इस इनपुट पर एसओजी टीम ने चेकिंग शुरू की. वह खुद भी मौके पर थीं. इसी दौरान रात में करीब 12 बजे के आसपास अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वाहिद नाके पर पहुंचा, लेकिन पुलिस को देखकर बैरियर तोड़कर भागने लगा. ऐसे में पुलिस टीम ने इसकी घेराबंदी. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इसे मार गिराया है.

इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

इस एनकाउंटर में थाना प्रभारी के हाथ में गोली लगी है. पुलिस ने थाना प्रभारी और बदमाश वाहिद अंसारी को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने वाहिद को मृत घोषित कर दिया, वहीं गोली लगने से घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. एसपी अंबेडकर नगर प्राची सिंह के मुताबिक इस एनकाउंटर के दौरान वाहिद का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. उन्होंने बताया कि ​मृत बदमाश वाहिद गाजीपुर जिले में बहरियाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला था. इसके खिलाफ गाजीपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं.

हथियारों की तस्करी में लिप्त था वाहिद

पुलिस के मुताबिक बिल्लू इंदौरी गैंग के साथ जुड़कर वाहिद अंसारी हथियारों की तस्करी में लिप्त था. इसके खिलाफ हाल ही में गोरखपुर के कैंट थाने के अलावा वाराणसी और सुल्तानपुर में इसी तरह के मुकदमे दर्ज हुए थे. तब से इन सभी जिलों की पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी थी. पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक यह बदमाश अपने गैंग के लिए ना केवल हथियारों की तस्करी कर रहा था, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, अपहरण और फिरौती जैसे अपराधों को भी अंजाम दे रहा था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY