सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
जेन्सेन हुआंग के हाथों में फिर आई NVIDIA की कमान, दोबारा बने कंपनी के CEO​ | बनारसी पान से लेकर साड़ी तक… देव दीपावली आस्था, विरासत और आर्थिकी का महासंगम​ | नोएल टाटा की चिट्ठी के बाद टली टाटा संस की अहम बोर्ड मीटिंग! लिस्टिंग और IPO प्लान पर अब 30 नवंबर को होगा बड़ा फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रयागराज में तालीम के नाम पर बच्चे से कुकर्म, मस्जिद के इमाम ने की शर्मनाक हरकत; कैसे हुआ खुलासा?​

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक मस्जिद के पेश इमाम ने 14 साल के बच्चे के साथ कुकर्म को अंजाम दिया है. इस इमाम के पास यह बच्चा अरबी सीखने के लिए आता था. आरोप है कि तालीम की आड़ में पेश इमाम यह शर्मनाक हरकत कई दिनों […]

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक मस्जिद के पेश इमाम ने 14 साल के बच्चे के साथ कुकर्म को अंजाम दिया है. इस इमाम के पास यह बच्चा अरबी सीखने के लिए आता था. आरोप है कि तालीम की आड़ में पेश इमाम यह शर्मनाक हरकत कई दिनों से लगातार कर रहा था. आखिरकार आरोपी की हरकतों से तंग आकर बच्चे ने मस्जिद जाना छोड़ दिया. वहीं जब परिजनों ने इस संबंध में पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

इसके बाद परिजनों की तहरीर पर प्रयागराज की शिवकुटी थाना पुलिस ने आरोपी पेश इमाम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित बच्चे ने पुलिस की पूछताछ में वारदात की पूरी कहानी बयां की है. बताया कि वह अरबी पढ़ने के लिए पेश इमाम के पास जाता था, लेकिन आरोपी पेश इमाम उसकी शराफत का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण करने लगा था.

रसूलाबाद रीवर फ्रंट रोड से अरेस्ट

प्रयागराज पुलिस के मुताबिक मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र में रसूलाबाद स्थित एक मस्जिद का है. इस मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए मोहम्मद जाहिद को पेश इमाम नियुक्त किया गया था. आरोपी मस्जिद में नमाज पढ़ाने के अलावा बच्चों को दीनईमान और ऊर्दू के अलावा अरबी की शिक्षा देता था. उसके पास पढ़ाई के लिए आसपास के कई लड़के आते थे. पुलिस ने आरोपी को रसूलाबाद रीवर फ्रंट रोड से अरेस्ट किया है.

डराने धमकाने का भी आरोप

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्र के साथ कई बार कुकर्म किया. यही नहीं, उसने बच्चे को डरा धमकाकर मुंह बंद रखने को कहा था. आरोपी की हरकतों से तंग आकर एक दिन बच्चे ने पढ़ने जाने से इनकार किया तो उसकी मां ने पूछताछ की. इसमें पीड़ित ने जो खुलासा किया, वह सुनकर उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद मां की तहरीर पर शिवकुटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY