सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बनारसी पान से लेकर साड़ी तक… देव दीपावली आस्था, विरासत और आर्थिकी का महासंगम​ | नोएल टाटा की चिट्ठी के बाद टली टाटा संस की अहम बोर्ड मीटिंग! लिस्टिंग और IPO प्लान पर अब 30 नवंबर को होगा बड़ा फैसला​ | पूछताछ, चाकूबाजी और फिर फायरिंग… दिल्ली के जामा मस्जिद पुलिस थाने में आखिर ऐसा क्या हुआ? 9 जवान घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुखार, खांसी, खराश के लिए भी तुरंत एंटीबायोटिक लेना…जानें ये कितना खतरनाक​

जब भी हमें बुखार खांसी गले में खराश होती तो हम में से कई लोग सोचते हैं कि एंटीबायोटिक्स लेने से जल्दी आराम मिलेगा जो जरूरी नहीं होता. ज्यादातर सर्दी फ्लू और मौसम के बदलाव पर गले का जो इन्फेक्शन होता है वह वायरस से पैदा होता है जबकि एंटीबायोटिक्स वायरस पर काम नहीं करती. […]

जब भी हमें बुखार खांसी गले में खराश होती तो हम में से कई लोग सोचते हैं कि एंटीबायोटिक्स लेने से जल्दी आराम मिलेगा जो जरूरी नहीं होता. ज्यादातर सर्दी फ्लू और मौसम के बदलाव पर गले का जो इन्फेक्शन होता है वह वायरस से पैदा होता है जबकि एंटीबायोटिक्स वायरस पर काम नहीं करती.

डॉक्टर गोपाल जी शर्मा कहते हैं कि ये सिर्फ बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन के इलाज में काम आती हैं. बिना वजह एंटीबायोटिक्स लेने से तो हमें कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि कई परेशानियां हो सकती हैं.

कई लोगों को एंटीबायोटिक लेने के बाद उल्टी जैसा महसूस हो सकता है. इसके अलावा, पेट में दर्द, दस्त , स्किन पर रशेज आदि इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. ऐसे दवाई लेने से कुछ मामलों में गंभीर एलर्जी तक हो सकती है.

साथ ही, एंटीबायोटिक हमारे पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन भी बिगाड़ती हैं. ये अच्छे बैक्टीरिया हमारे शरीर में मौजूद होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं.

लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात है एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस. जब हम बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेते हैं, तो बैक्टीरिया धीरे धीरे इन दवाओं के असर से बचना सीख जाते हैं. इसका मतलब है कि आगे चलकर जब हमें बैक्टीरिया से होने वाला इन्फेक्शन होगा, तो वही दवाएं शायद ठीक से काम न करें.

डॉक्टर कहते हैं कि जब सच में जरूरत हो, तब एंटीबायोटिक लेना जरूरी है. डॉक्टर लक्षण देखकर और जांच के बाद इन्हें लेने की सलाह दे सकते हैं. इसलिए खुद से एंटीबायोटिक न लें, पहले बची हुई दवाएं इस्तेमाल न करें और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बीच में बंद न करें. तुरंत दवा लेने से ज्यादा जरूरी है सही दवा लेना.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY