एनवीडिया ने सोमवार को कहा कि वह कोफाउंडर जेन्सेन हुआंग को तुरंत प्रभाव से मुख्य कार्यकारी के पद पर बहाल कर रही है. उनके इस्तीफे के दो सप्ताह से भी कम समय में कंपनी ने अपना फैसला पलट दिया है. हुआंग ने 12 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कंपनी के अनुसार, उन्होंने ऐसा ‘व्यक्तिगत व्यवहार’ किया था जो उसके ‘आचार संहिता’ के खिलाफ था. इसमें उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्य की खबरें शामिल थीं, जिनमें एक पूर्व कार्यकारी के साथ संबंध भी थे, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने का आरोप है. जब तक बोर्ड किसी स्थाई उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा था, तब तक वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस्स ने अंतरिम CEO के रूप में काम संभाला था.

NVIDIA Board of Directors voted unanimously to reinstate Jensen Huang following a series of discussions and meetings with him, after which the Board was satisfied with respect to his candor and ability to lead NVIDIA. In the process of reaching its decision, the Board received input from senior levels of the United States government, and based on that input, the Board is confident that Mr. Huangs reinstatement poses no national security risk.
The Board believes Jensen is the right person to lead NVIDIA, and that his reinstatement is in the best interests of our stockholders, employees, partners and customers, said Harvey C. Jones, Chair of the Board. We have every confidence in Jensen and look forward to working with him as he resumes his leadership of the Company. We are grateful to Colette Kress for her outstanding service as interim CEO, in addition to her continuing responsibilities as NVIDIAs Chief Financial Officer. Harvey Jones will remain as Board chair.
— ANI November 23, 2026
बोर्ड ने कही ये बात
बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि एनवीडिया का नेतृत्व करने के लिए जेन्सेन ही सही व्यक्ति हैं. उन्हें फिर से इस पद पर लाना हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है. उन्होंने आगे कहा कि हमें जेन्सेन पर पूरा भरोसा है. कंपनी के नेतृत्व की कमान फिर से संभालने पर, हम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं. हम कोलेट क्रेस्स के भी आभारी हैं, जिन्होंने एनवीडिया की सीएफओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथसाथ, अंतरिम सीईओ के तौर पर भी बेहतरीन सेवाएं दीं. हार्वे जोन्स बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे. कंपनी ने एक बयान में बताया कि जेन्सेन हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकों के बाद, बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें फिर से इस पद पर बहाल करने का फैसला लिया. कंपनी ने यह भी बताया कि इस निर्णय तक पहुंचने की प्रक्रिया के दौरान, उन्हें अमेरिकी सरकार के सीनियर लेवल से भी इनपुट प्राप्त हुए थे.