अयोध्या धाम से जनकपुर के लिए सोमवार को एक नई रेलगाड़ी सरयूकमला एक्सप्रेस का शुभारंभ नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर अयोध्या में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ खुद मौजूद थे. माना जा रहा है कि यह ट्रेन भारतनेपाल रिश्तों को नए आयाम देगी. आइए, इसी बहाने समझते हैं कि भारत से पड़ोसी देशों को जोड़ने के इरादे से कितनी ट्रेन चलाई गई? आज उनका क्या हाल है, चल रही हैं या ठप पड़ी हैं?

भारत से पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के लिए भी ट्रेन पहले से चल चुकी हैं. नई सरयूकमला एक्सप्रेस उसी सिलसिले को आगे बढ़ाएगी. हां, भारत से पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन पहले चलती थीं, फिलहाल उनका परिचालन बंद चल रहा है. पूर्व में दो यात्री ट्रेन पाकिस्तान के लिए आतीजाती थीं. तीन यात्री ट्रेन भारतबांग्लादेश के बीच चलती रही हैं. लेकिन भारतबांग्लादेश के बीच मालगाड़ी अभी भी चल रही है. इसी साल सितंबर में कोलकाता बंदरगाह से 40 वैगन वाली एक ट्रेन सीधे चलकर नेपाल के विराटनगर पहुंची थी. यह सेवा भारत के जोगबनी और नेपाल के बिराटनगर रेल संपर्क और संशोधित भारतनेपाल पारगमन प्रोटोकॉल के तहत संचालित हुई. यहाँ कंटेनर और थोक माल ढुलाई की अनुमति है.
नेपाल: जयनगरजनकपुर सेवा और नई सरयूकमला एक्सप्रेस
नेपाल के साथ भारत का रेल संपर्क पहले से मौजूद है. भारत के जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम होते हुए भंगहा के बीच नेपाल सरकार की ओर से एक यात्री गाड़ी पहले से संचालित हो रही है. इस रूट पर यात्री जयनगर में सीमा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नेपाल की ट्रेन से आगे जाते रहे हैं. यानी यह भारत से नेपाल तक रेल यात्रा का विकल्प है, लेकिन सरयूकमला एक्सप्रेस की तरह अयोध्या से नेपाल तक एक ही ट्रेन में चलने वाली सीधी सेवा नहीं थी.
सरयूकमला एक्सप्रेस.
अब इस व्यवस्था में नई कड़ी सरयूकमला एक्सप्रेस है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 23 नवंबर को अयोध्याजनकपुरधाम सेवा को उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में हरी झंडी दिखाई. अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच लगभग 604 किलोमीटर का सफर करीब 19 घंटे में तय होगा. यह सप्ताह में एक बार चलेगी. अयोध्या से हर सोमवार को और जनकपुरधाम से हर शनिवार को यह ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन के 10 ठहराव जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम तय किए गए हैं.
बांग्लादेश: तीन यात्री ट्रेनें, फिलहाल सभी निलंबित
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले तीन प्रमुख यात्री ट्रेनें चलती थीं. मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और ढाका के बीच, बंधन एक्सप्रेस कोलकाता और खुलना तथा मिताली एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच चला करती थी. ये तीनों सेवाएं जुलाईअगस्त 2024 के दौरान निलंबित हुईं और अब तक बहाली का इंतजार कर रही हैं. साल 2026 में उन्हें बहाल करने पर चर्चा हुई जरूर थी लेकिन योजना फलीभूत नहीं हुई. लेकिन दोनों देशों के बीच मालगाड़ियां अभी भी चल रही हैं.
मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और ढाका के बीच चली थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 सितंबर 2026 को बांग्लादेश के रेल मंत्री ने संसद में बताया था कि भारतबांग्लादेश के बीच मालगाड़ियों का संचालन जारी है. उनके अनुसार हर महीने औसतन करीब 43 मालगाड़ियां बांग्लादेश पहुंचती हैं, जबकि लगभग 42 खाली रैक भारत लौटती हैं. ये मालगाड़ियां रहनपुर, दर्शन और बेनापोल इंटरचेंज स्टेशनों से होकर आतीजाती हैं.
पाकिस्तान: समझौता और थार एक्सप्रेस, दोनों बंद
भारत और पाकिस्तान के बीच पहले दो प्रमुख यात्री ट्रेन सेवाएं थीं. समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस. दोनों सेवाएं दोनों देशों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आने के बाद 2019 से निलंबित हैं. समझौता एक्सप्रेस पहले अमृतसर और लाहौर के बीच चलती थी. इसकी शुरुआत 22 जुलाई 1976 में हुई थी. बाद में पुरानी दिल्ली से अटारी तक चलने लगी. हालांकि, अटारी पहुंचकर यात्रियों को इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दूसरी ट्रेन से जाना होता था.
इसी तरह थार एक्सप्रेस राजस्थान के मुनाबाव से पाकिस्तान के खोखरापार तक जाती थी. पहले यह ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी से कराची तक जाती थी. मुनाबाव और खोखरापार सीमाजांच वाले स्टेशन थे.
समझौता एक्सप्रेस.
इस तरह कहा जा सकता है कि अयोध्या धाम और जनकपुर के बीच शुरू होने वाली सरयूकमला एक्सप्रेस उम्मीद की एक नई किरण है. क्योंकि पाकिस्तान और भारत के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस का संचालन साल 2019 से बंद है. यह सेवाएं कब बहाल होंगी, किसी को नहीं पता. हां, इतना जरूर है कि पाकिस्तान की नापाक हरकतें यूं ही चलती रहीं तो सेवा की बहाली मुश्किल ही लगती है. यही बात बांग्लादेश जाने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का है. इनका संचालन भी तभी बहाल होना संभव है, जब रिश्तों के मिठास बढ़े. साल 2024 से यह तीनों रेलगाड़ियां बंद पड़ी हैं.