ठंड भरे मौसम में शरीर थोड़ा आलसी हो जाता है. इसमें न कंबल को छोड़ने का मन करता है और इस वजह से लोग अपने खानपान के रूटीन में भी कई गलतियां कर देते हैं. नाश्ते की बात करें तो गलतियां दोहराई जाती हैं और दिनभर थकान महसूस होती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ठंड का मौसम ऐसा होता है जिसमें हमारे शरीर को न्यूट्रिएंट्स के जरिए एनर्जी चाहिए होती है. इसलिए हेल्दी ईटिंग की सलाह दी जाती है. आलसी या थकान महसूस होने के पीछ और भी कई फैक्टर्स होते हैं. इसमें ठीक से धूप न मिलना, हार्मोनल फंक्शन और डाइट शामिल है.

अधिकतर लोग जानते हैं कि नाश्ता रूटीन का वो जरूरी पार्ट है जिससे शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. यहां हम नाश्ते में की जाने वाली गलतियों का जिक्र आपके करने जा रहे हैं. दिनभर थकान या आलसी महसूस होने की वजह से काम भी प्रभावित होता है. ऐसी कौन सी आदतें हैं, चलिए आपको बताते हैं…
ठंड में नाश्ते लेट करना या न करने की आदत
विंटर में कुछ लोग अपने रूटीन की चीजों को स्लो या शेड्यूल को डिले करते हैं और इसमें नाश्ता न करना भी शामिल है. जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं या लेट करते हैं उन्हें ज्यादा भूख लगती है, थकान होती है और शरीर का फंक्शन भी बिगड़ता है. खासतौर पर उन्होंने एक रात पहले डिनर जल्दी किया हो. दरअसल, नाश्ते के जरिए हमें कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर मिलता है और इस वजह से हम दिनभर एनर्जेटिक बने हते हैं.
चायकॉफी पर ज्यादा डिपेंड रहना
ठंड में चायकॉफी को पीने की बात ही अलग होती है. लेकिन कुछ लोग नाश्ते में मील लेने के बजाय सिर्फ चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं. इनमें कैफीन होता है जो इंस्टेंट एनर्जी दे सकता है लेकिन बिना कुछ खाए सिर्फ इस पर डिपेंड रहने से ज्यादा भूख लगती है और धीरेधीरे लो एनर्जी महसूस होने लगती है. ज्यादा कैफीन लेने से हमारे नींद का सिस्टम भी बिगड़ता है और अगले दिन थकान बनी रहती है.
ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स लेना
बिस्कुट, वाइट ब्रेड और स्वीट सेरेल्स जैसी चीजें जिन्हें रिफाइंड कार्ब्स से बनाया जाता है, ये ज्यादातर भारतीयों के नाश्ते का हिस्सा हैं. इनमें से अधिकतर में न ज्यादा फाइबर होता है और न ही प्रोटीन. इसलिए इन्हें खाने के बाद पचाने के लिए हमारी एनर्जी ज्यादा खर्च होती है. इसकी जगह सर्दियों में सब्जियों वाला पोहा, ओट्स, साबुत अनाज का डोसा या फिर साबुत अनाज का टोस्ट खाना चाहिए.
डाइट में प्रोटीन कम होना
अगर आपके नाश्ते और दूसरे खानपान में सिर्फ कार्ब्स है तो ये एक बड़ी गलती है. ज्यादातर लोग ये ध्यान नहीं देते हैं कि उनकी डाइट में प्रोटीन का इंटेक कम है. प्रोटीन की हेल्प से हमारी मसल्स हेल्दी रहती है और पेट भी भरा हुआ रहता है. सर्दियों के दौरान अंडे, साबुत अनाज, दालें, स्प्राउट्स, नट्स और दही के जरिए आप प्रोटीन के इंटेक को पूरा कर सकते हैं.
ठीक से पानी न पीना
सर्दियों की सबसे बड़ी गलती एक ये भी है कि कुछ लोग कम पानी पीते हैं. उन्हें जब प्यास लगती है तो वे तभी पानी पीते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि कम पानी पीने की आदत के चलते भी पूरे दिन थकान, सर्द दर्द और ध्यान न लगा पाने की दिक्कतें होती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि दिनभर में कम से कम 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए.