सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर​ | Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​ | अब और भी स्टाइलिश हुई Suzuki Access 125, कंपनी ने जोड़े दो नए कलर ऑप्शन, जानें किस वेरिएंट की क्या है कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Ola-Ather को टक्कर देने आ रही VinFast! भारत में लाएगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कब से होंगे लॉन्च​

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार की तरफ रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि बीते कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहन की मांग भी कई गुना तक बढ़ गई है. भारत में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अब विदेशी कंपनियां भी भारत के मार्केट में एंट्री […]

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार की तरफ रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि बीते कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहन की मांग भी कई गुना तक बढ़ गई है. भारत में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अब विदेशी कंपनियां भी भारत के मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं. इसी क्रम में एक और बड़ी कंपनी की एंट्री होने वाली है. वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है. VinFast की प्लानिंग आने वाले समय में हर साल 10 लाख इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने की क्षमता विकसित करने की है. इसके लिए तमिलनाडु स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अलग प्रोडक्शन लाइन तैयार कर रही है.

लेकिन VinFast शुरुआत में ही इतनी बड़ी संख्या में स्कूटर बनाने का निवेश नहीं करेगी. VinFast एशिया के CEO तपन घोष के अनुसार कंपनी पहले भारतीय मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स को मिलने वाले रिस्पॉन्स को देखेगी. इसके बाद मांग के हिसाब से प्रोडक्शन क्षमता को कंपनी बढ़ाएगी. अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि शुरुआत में कितनी यूनिट बनाने की क्षमता होगी और कौन से मॉडल लॉन्च किए जाएंगे.

शुरुआत में आएंगे दो इलेक्ट्रिक स्कूटर

VinFast भारत में शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी के इंडिया 2W बिजनेस CEO अनुराग सक्सेना के अनुसार, भारतीय कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन स्कूटर्स को तैयार किया जाएगा. इनका साइज, स्पेस और फीचर्स वियतनाम में बिकने वाले मॉडल्स के जैसे नहीं होगा, बल्कि यह भारतीय कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया होगा.

कंपनी की कोशिश है कि उसके प्रोडक्ट सिर्फ एक खास तरह के कस्टमर्स तक सीमित न रहे. इसके लिए फैमिली यूज, हर दिन ऑफिस या डेटी रूटीन वाले काम को आसान बनाने के लिए मार्केट में इसके लिए कंपनी अलगअलग ऑप्शन पेश कर सकती है.

300 डीलरशिप खोलने की तैयारी

इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने से पहले कंपनी अपने डीलरशिप नेटवर्क को भी भारत में मजबूत करने की प्लानिंग में है. अब तक 15 राज्यों के 34 शहरों में 50 से ज्यादा डीलर्स के साथ पार्टनरशिप कर चुकी है. आगे कंपनी की प्लानिंग 100 शहरों में 300 डीलरशिप तक पहुंचने की है. इसके साथ ही कंपनी बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग से जुड़ी सुविधाओं पर भी काम कर रही है. इसका मकसद कस्टमर्स को चार्जिंग की परेशानी और बैटरी की ओनरशिप से जुड़ी समस्याओं से दूर करना है.

भारत में बढ़ाएगी मैन्युफैक्चरिंग

VinFast के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआत में वियतनाम से आने वाली CKD किट के जरिए भारत में तैयार किए जाएंगे. तमिलनाडु के थूथुकुडी प्लांट में अभी लगभग 15 फीसदी लोकलाइजेशन है. कंपनी का इरादा प्रोडक्शन बढ़ने के साथ भारत से ही ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स खरीदने का है. कंपनी के पास तमिलनाडु में लगभग 450 एकड़ में फैला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. इसके साथ ही प्रदेश सरकार के साथ 500 एकड़ अतिरिक्त जमीन को लेकर भी समझौता हुआ है.

भारत में VinFast पहले से VF 7, VF 6, MPV 7 और Limo Green जैसी गाड़ियां सेल हो रही हैं. कंपनी के अनुसार, अब तक इनकी कुल 17,300 से ज्यादा यूनिट बिक सेल हो चुकी हैं. अगले साल कंपनी VF 5 इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च करने की तैयारी में है. फिलहाल कंपनी का फोकस भारत में कार और इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कारोबार को मजबूत करने पर है. इसके बाद भारत को दूसरे देशों में गाड़ियां भेजने के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना पर काम किया जाएगा.
यानी जब 2027 में दमदार फीचर्स के साथ VinFast के इलेट्रिक स्कूटर मार्केट में लॉन्च होंगे, तो OlaAther जैसी कंपनियों की टेंशन बढ़ सकती है. नई कंपनी के मार्केट में आने से मुकाबला और बढ़ सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY