शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Explained: सोने और चांदी के बाद ‘रेड गोल्ड’ हुआ धराशाई! क्या सस्ते होंगे AC और फ्रिज​ | UP चुनाव 2027: दिसंबर में लखनऊ आएगा चुनाव आयोग का पूरा कुनबा, मंडलवार समीक्षा के बाद होगी अंतिम बैठक​ | Horoscope 20 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IPL: टीम संतुलन के लिए Kuldeep Yadav को छोड़ Rishabh Pant को चुना, बोले सौरव गांगुली​

 दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने कहा कि कुलदीप यादव को बाहर करके उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना ‘बहुत मुश्किल’ फैसला था, लेकिन टीम को ‘संतुलन’ बनाने के लिए एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत थी। गांगुली ने जियोस्टार से कहा, ‘‘यह मुश्किल सौदा था क्योंकि कुलदीप एक बहुत ही […]

 दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने कहा कि कुलदीप यादव को बाहर करके उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना ‘बहुत मुश्किल’ फैसला था, लेकिन टीम को ‘संतुलन’ बनाने के लिए एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत थी। गांगुली ने जियोस्टार से कहा, ‘‘यह मुश्किल सौदा था क्योंकि कुलदीप एक बहुत ही खास क्रिकेटर हैं। वह लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए थे लेकिन 10 टीमों के आईपीएल में संतुलन बनाना बेहद महत्वपूर्ण होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बल्लेबाज की तलाश में थे। 

हमें ऋषभ पंत के रूप में घरेलू बल्लेबाज मिला, जिन्होंने दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरी नजर में वह बेहतरीन क्रिकेटर हैं। लेकिन कुलदीप को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। अक्षर और आशुतोष को बाहर नहीं किया जा सकता था। वे हमारी टीम के महत्वपूर्ण अंग हैं।’’ दिल्ली की टीम में इस बार स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नहीं होंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अपनी राष्ट्रीय टीम से खेलने को प्राथमिकता दी है और इस कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर कर दिया। 

गांगुली ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को छोड़ने और उन्हें बरकरार रखने के पीछे की सटीक सोच प्रक्रिया का पता लगाना बहुत मुश्किल है। यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शन, फ्रेंचाइजी किसे महत्व देती है और फ्रेंचाइजी के अनुसार आईपीएल में मैच जीतने के लिए कौन सा खिलाड़ी काफी अच्छा है, इन सब बातों पर निर्भर करता है। साथ ही यह नीलामी में शामिल खिलाड़ियों पर भी निर्भर करता है।’’ उन्होंने अगले महीने होने वाली नीलामी के बारे में कहा, ‘‘यह छोटी नीलामी है, इसलिए फ्रेंचाइजी पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन और अगले तीन वर्षों की अपनी जरूरतों को ध्यान में रखेगी। ऐसे में यह तय करने का कोई निश्चित नियम नहीं है कि यह सही है या वह गलत। 

यह भरोसे से जुड़ी बात है।’’ आईपीएल में मुख्य कोच के रूप में अपने पहले कार्यकाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में मुख्य कोच के तौर पर यह मेरा पहला अनुभव है। मैंने पिछले साल प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए यह भूमिका निभाई थी, लेकिन मैं बहुत उत्साहित हूं। आईपीएल बिल्कुल अलग चुनौती है।’’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY