सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
रणबीर, विक्की और आलिया की Love and War के ट्रेलर से पहले आएगा खास गाना, इस सिंगर की आवाज बांधेगी शमा​ | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; आरोपी को मारी 6 गोली​ | Ramdev vs Dhirendra: धीरेंद्र शास्त्री पर बाबा रामदेव का तीखा हमला! बोले- पाखंडी, धुर्त, बावड़े… तेरी औकात क्या है, तू सनातन बचाएगा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

10 लाख में की बुकिंग, फिर भी कुत्ते के बर्तन में परोस दी सब्जी… शादी में मचा बवाल, बरेली का गजब मामला​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पर्श लॉन में एक शादी समारोह के दौरान खाने की व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हो गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 लाख रुपये से अधिक की बुकिंग के बावजूद बारातियों को ऐसे स्टील के बर्तन में सब्जी परोसी गई, जिसके बाहरी […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पर्श लॉन में एक शादी समारोह के दौरान खाने की व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हो गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 लाख रुपये से अधिक की बुकिंग के बावजूद बारातियों को ऐसे स्टील के बर्तन में सब्जी परोसी गई, जिसके बाहरी हिस्से पर कुत्तों के पंजों जैसे निशान बने थे. समारोह में अधपके चावल परोसने का भी आरोप लगाया गया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों से लिखित शिकायत करने की तैयारी की है.

पीड़ित परिवार के मुताबिक, शादी समारोह के लिए स्पर्श लॉन की बुकिंग 10 लाख रुपये से अधिक में कराई गई थी. जब परिवार और मेहमान टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी लॉन का कर्मचारी स्टील के एक बड़े बर्तन में सब्जी लेकर पहुंचा. बर्तन के बाहरी हिस्से पर चारों तरफ कुत्तों के पंजों जैसे निशान देखकर मेहमान चौंक गए और नाराजगी जताने लगे.

बारातियों ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कर्मचारियों से सवाल किया कि क्या इस तरह के बर्तन में कुत्तों को खाना खिलाया जाता है, जिस पर कर्मचारी ने कहा कि गलती से हो गया होगा. मेहमानों और परिवार का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी बर्तनों की साफसफाई और गुणवत्ता में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

अधपके चावल और भुगतान के दबाव का आरोप

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि समारोह में परोसे गए चावल भी ठीक से पके नहीं थे. साथ ही कार्यक्रम के दौरान लॉन प्रबंधन की ओर से पूरा भुगतान करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जबकि सुविधाओं व खानपान में लापरवाही बरती गई. परिवार का यह भी कहना है कि शिकायत करने पर कर्मचारियों ने सुबह मैडम से बात कराने की बात कहकर मामला टालने की कोशिश की.

वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद परिवार ने सोमवार को जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर लिखित शिकायत करने की तैयारी की है. पीड़ित परिवार की मांग है कि खाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की साफसफाई और रखरखाव की जांच हो तथा लापरवाही मिलने पर लॉन प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए. फिलहाल इस मामले में लॉन प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY