शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Free Tablet Distribution: गोरखपुर में CM योगी ने 50 हजार छात्रों को बांटे मुफ्त टैबलेट, कहा -‘तकनीक का इस्तेमाल करें, उसे खुद पर हावी न होने दें’​ | राजभर का बीजेपी से 36 का आंकड़ा हुआ… सीटों की लिस्ट शेयर कर अखिलेश बोले- हारते हुए NDA से बाहर निकलने का बहाना​ | मेडिकल साइंस ने हासिल की नई उपलब्धि, धड़कते दिल की 5 रोबोटिक आर्म से हुई सर्जरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ: दलित किसान की जमीन हड़पी, पुलिस ने फरार पिता-पुत्र के घर चस्पा किया नोटिस​

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक दलित किसान की जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पितापुत्र पर शिकंजा कस दिया है. न्यायालय के आदेश पर सैरपुर थाना पुलिस ने आरोपित किशोरी लाल द्विवेदी और उसके बेटे अनूप के आवास पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत […]

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक दलित किसान की जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पितापुत्र पर शिकंजा कस दिया है. न्यायालय के आदेश पर सैरपुर थाना पुलिस ने आरोपित किशोरी लाल द्विवेदी और उसके बेटे अनूप के आवास पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा कराया है. इसके साथ ही पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर दोनों फरार आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की सख्त चेतावनी दी है.

कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप: पुलिस के मुताबिक, यह पूरा प्रकरण एक दलित किसान की जमीन से जुड़ा है. आरोप है कि किसान की मृत्यु के बाद उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी रिश्तेदारी दिखाई गई और खुद को मृतक किसान की भांजी बताकर जमीन अपने नाम कराने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए.

मुख्य आरोपी पहले से जेल में बंद

इस कथित जमीन घोटाले की मुख्य आरोपी पुष्पा देवी पहले से ही जेल में बंद है, जबकि साजिश में शामिल रहे किशोरी लाल द्विवेदी और उसका बेटा अनूप अभी फरार चल रहे हैं.

बौरुमऊ गांव में पुलिस ने कराई मुनादी, गिरफ्तारी का बढ़ा दबाव

न्यायालय से आदेश मिलने के बाद सैरपुर थाना पुलिस की टीम बौरुमऊ गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंची और धारा 82 का नोटिस चस्पा किया. पुलिस ने पूरे गांव में मुनादी कराकर दोनों को न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी और स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन न करने पर आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद फरार पितापुत्र पर गिरफ्तारी का दबाव काफी बढ़ गया है. पुलिस लगातार दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY