सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर​ | Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​ | अब और भी स्टाइलिश हुई Suzuki Access 125, कंपनी ने जोड़े दो नए कलर ऑप्शन, जानें किस वेरिएंट की क्या है कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रेल सेवा से अवध-मिथिला ही नहीं भारत-नेपाल के भी संबंध होंगे मजबूत- योगी आदित्यनाथ​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम और श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा के शुभारंभ के पहले रामभक्तों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ‘रोटीबेटी’ के चिरंतन संबंधों में आज एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ने […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम और श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा के शुभारंभ के पहले रामभक्तों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ‘रोटीबेटी’ के चिरंतन संबंधों में आज एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है.

सीएम योगी ने लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के करकमलों से आज प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम और माता जानकी की जन्मस्थली श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा. प्रभु श्री राम की कृपा से त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करने वाले इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए मुझे श्री अयोध्या धाम में उपस्थित रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है.

संकल्प का जीवंत प्रमाण ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वास जताया कि युगों से अक्षुण्ण भारत और नेपाल का यह आत्मीयसांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से और अधिक सुदृढ़ होगा. यह ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री जी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत प्रमाण है. इससे दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY