Pakistan Minister India Visit: भारत दौरे पर आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक सिंधु जल संधि को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए। रविवार को मीडिया ने उनसे संधि निलंबित करने और इस पर पाकिस्तान की ओर से दी गई ‘हाथ काट देने’ की धमकी को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि वह यहां किसी दूसरे मुद्दे पर चर्चा करने आए हैं। उन्हें सिंधु जल संधि पर बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है, इसलिए वह इस सवाल का जवाब नहीं देंगे।

हमारा जवाब यही रहेगा
मुसादिक मलिक ने नाराजगी जताते हुए कहा, “आप 300 बार यह सवाल पूछें या 500 बार, हमारा जवाब यही रहेगा। जब आप मुझे सिंधु जल संधि पर चर्चा के लिए आमंत्रित करेंगे, तब हम निश्चित रूप से इस पर बात करेंगे।”
बोले औपचारिक बातचीत होने पर ही देंगे जवाब
पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि वह अब तक सिंधु जल संधि पर द्विपक्षीय बातचीत के लिए एक बार भी नहीं बुलाए गए हैं। जब तक इस मुद्दे पर कोई औपचारिक प्रगति नहीं होती, तब तक वह इससे जुड़े सवालों का जवाब नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि बिना किसी औपचारिक मैकेनिज्म के द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत कैसे हो सकती है। उनके मुताबिक, संवेदनशील और जटिल मुद्दों पर चर्चा से पहले आसान मुद्दों पर बातचीत शुरू होनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें: