सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!​ | कालापानी-लिपुलेख विवाद से गोरखा भर्ती तक, भारत-नेपाल की दोस्ती कितनी उतार-चढ़ाव भरी रही?​ | PM मोदी की अपील का बड़ा असर! देश में Gold Import में आई 40% की गिरावट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सागर के अस्पताल में शर्मनाक कांड: ICU में भर्ती छात्रा से वार्ड बॉय ने की गंदी हरकत, नौकरी से बर्खास्त​

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक शर्मनाक और संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 16 वर्षीय छात्रा के साथ वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की. आरोप है कि 21 नवंबर की तड़के जब छात्रा पलंग पर सो रही थी, तब वार्ड बॉय राजा […]

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक शर्मनाक और संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 16 वर्षीय छात्रा के साथ वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की. आरोप है कि 21 नवंबर की तड़के जब छात्रा पलंग पर सो रही थी, तब वार्ड बॉय राजा बंसल उसके पास पहुंचा और गलत हरकत की. यह पूरी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामले के तूल पकड़ने और परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया है.

जानकारी के मुताबिक, सागर के बरगद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नाबालिग छात्रा 21 नवंबर की सुबह करीब 4:15 बजे पलंग पर सो रही थी, तभी वार्ड बॉय राजा बंसल वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़ लिया. नींद खुलने पर उसने कंबल के ऊपर से गलत तरीके से छुआ और मोबाइल थमाते हुए कहा कि तुम अच्छी लगती हो, बात करनी है, अपना नंबर दो. छात्रा के मना करने पर भी उसने दोबारा गलत हरकत की.

घटना के वक्त छात्रा के परिवार का कोई सदस्य पास में मौजूद नहीं था. सुबह बुआ की बेटी के अस्पताल पहुंचने पर छात्रा ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में वार्ड बॉय की यह शर्मनाक हरकत कैद हो गई.

सड़क हादसे में घायल होकर 20 नवंबर को हुई थी भर्ती, पॉक्सो में केस दर्ज

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 10वीं की छात्रा है. दो दिन पहले वह मातापिता और भाई के साथ पचमढ़ी से लौट रही थी, तभी बरौदा के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में घायल होने के बाद 20 नवंबर को उसे इलाज के लिए बरगद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

है

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर वार्ड बॉय राजा बंसल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी वार्ड बॉय को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY